Greater Noida: मत्स्य पालन विभाग के मंत्री डॉ संजय निषाद शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जहां उन्होंने मत्स्य पालन को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं और एक्शन प्लान पर बात की। साथ ग्रेटर नोएडा कैसे मत्स्य पालन के क्षेत्र में तमाम काम कर सकता है। उस पर भी बात की।
मत्स्य पालन के लिए सरकार ने दिए साढ़े 41 करोड़ हजार!
मत्स्य पालन विभाग के मंत्री डॉ संजय निषाद ने बताया कि देश में पिछले 67 सालों में पिछली सभी सरकारों ने मत्स्य पालन के लिए 3 हजार करोड़ दिए हैं। लेकिन हमारी सरकार ने साढ़े 41 करोड़ हजार करोड़ रुपए इस क्षेत्र के विकास के लिए और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दिए हैं।
ग्रेटर नोएडा में मत्स्य पालन पर कही बड़ी बात
मत्स्य पालन मंत्री ने ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुई बैठक में बताया कि ग्रेटर नोएडा एक हाईटैक सिटी है। किसी अन्य गांव कस्बों में मत्स्य पालन करने के लिए पोखरा जरुरी है। लेकिन ग्रेटर नोएडा में 15 से 20 मीटर की स्टील की पॉन्ड तैयार करके मत्स्य पालन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी के संकल्प पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन को लेकर सीएम योगी का कहना है कि तैरती हुए मत्स्य पालन हो। ताकि गंदगी पौधे खा जाएं और किसानों को लाभ मिले।
अखिलेश के एनकाउंटर बयान पर किया पलटवार
इसी के दौरान अखिलेश यादव द्वारा एनकाउंटर पर दिए बयान पर जाति विशेष के जिक्र पर चल रहे बवाल के बीच मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि साल 2015 में जब गोरखपुर में रेल आंदोलन के दौरान पुलिस ने अखिलेश निषाद पर सीधे गोली चलाई थी, तब क्या किसी ओर के लिए आवाज उठाई है। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025