ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी के लोगों को दिक्कतें बढ़ गई हैं। दरअसल भीषण गर्मी के बीच फ्लैटवासियों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है। इस रिहायशी सोसाइटी की पंप हाउस की मोटर खराब हो गई है। जिसकी वजह से यहां रहने वाले करोड़पति परिवार बाल्टियों से पानी भरने को मजबूर हैं। इस सोसाइटी में पंप हाउस की मोटर खराब होने से गुरुवार सुबह 11 बजे से पानी आपूर्ति में दिक्कत आ गई है। भीषण गर्मी में पानी की आस में निवासी गार्ड रूम के पास लगे वॉटर कूलर, पार्क में लगे पाइप लाइन और टैंकर से बाल्टी भरकर फ्लैट तक लेकर जाने को मजबूर है। अथॉरिटी सोसायटी में पानी के टैंकर भेज रही है, लेकिन वे नाकाफी हैं।
चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी की समस्या पर कोई सुनवाई नहीं
वहीं सोसायटी निवासी राम मोहन सिंह और धीरज त्रिपाठी ने बताया कि भीषण और चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी की समस्या पर सुनवाई नहीं हो रही है। सोसायटी में अंडरग्राउंड वॉटर टैंक में बचे पानी से लोगों ने काम चलाया, लेकिन खपत बढ़ने से पानी खत्म हो गया। लोगों ने कहा कि टैंकरों से पानी की पूर्ति पूरी नहीं हो रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और प्रबंधन भी पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं, लेकिन ऊपर फ्लैट तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। यहां तक कि पीने का पानी बाहर से लेना पड़ रहा है।
पंप हाउस में मोटर खराब होने से पानी की बढ़ी किल्लत
वहीं पंचशील ग्रुप के सीईओ अंकुर नागर का कहना है कि पानी की समस्या प्राधिकरण के पंप हाउस में मोटर खराब होने की वजह से हुई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी पानी के टैंकर भेज रहे हैं। हम भी निजी टैंकर मंगवा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से चीजों को ठीक करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। वहीं जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एपी वर्मा का कहना है कि पंप हाउस की मोटर खराब हुई है, जिसकी वजह से सोसायटी में पानी की सप्लाई बाधित रही। मोटर को ठीक कराया जा रहा है, देर शाम तक सप्लाई आ जाएगी। पानी की किल्लत न हो, उसके लिए हमारी तरफ से टैंकर भेजे जा रहे हैं।
एओए के खिलाफ निवासियों ने जताया आक्रोश
वहीं लोगों की समस्याओं को देखते हुए प्राधिकरण ने गुरुवार रात में पानी के 15 टैंकर सोसायटी में भेजे। इनके जरिये अंडरग्राउंड टैंक को भरा गया, लेकिन ये पानी घरों तक नहीं पहुंचा। मोटर में कुछ कमी होने से पानी का प्रेशर ठीक नहीं आ रहा। ऐसे में अंडरग्राउंड वॉटर टैंक का पानी कुछ टावर में ही नीचे की मंजिल तक पहुंच रहा है। सोसायटी में पानी की सप्लाई फ्लैट तक नहीं आने पर लोग परेशान हैं। शुक्रवार सुबह से ही लोग हाथ में बाल्टी, बोतल, भगौना लेकर इधर-उधर भटकते हुए नजर आए। पीने के लिए ठंडे पानी की तलाश में लोग गार्ड रूम के पास लगे वॉटर कूलर से पानी लेने पहुंचे। कुछ लोगों ने पार्क में लगे पंप से पानी भरकर काम चलाया। पानी की समस्या के बीच निवासियों ने एओए के खिलाफ आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि एओए पानी की दिक्कत के बीच राजनीति कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025