कांग्रेस पार्टी (Congress) ने शुक्रवार को फिर से अपनी जीत का लेकर बड़ा दावा किया और कहा है कि उसे स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिल रहा है। चार जून को नतीजों के आने के बाद सब साफ हो जाएगा। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र सहित नौ राज्यों से चौंकाने वाला परिणाम मिलने का भी दावा किया है।साथ ही कहा है कि इस जनादेश के बाद एनडीए के घटक दलों में भगदड़ दिखेगी। जो अभी उनके साथ दिख रहे हैं वह सभी लाइनों में लगकर आईएनडीआईए गठबंधन के साथ आते दिखेंगे। कांग्रेस पार्टी के संचार महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में यह दावा किया और कहा कि वह यह दावा प्रचार के दौरान जनता के रुझान और मुद्दों से जुड़ाव को देखने के बाद कर रहे है।
अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं से अपील, मतदान के बाद भी सतर्क रहें
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सावधान रहने और मतगणना खत्म हो जाने तक सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के बहकावे में न आएं और सतर्क रहें। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों… मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूं। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना खत्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा। ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपावालों ने ये योजना बनाई है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है, जो कि पूरी तरह से झूठ है।
झूठ फैलाकर भाजपा वाले मनोबल गिराना चाहते हैं
अखिलेश ने आगे लिखा है कि 'ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा, जबकि ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार बनने जा रही है। इसके जवाब में हम आपको बता दें कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं, जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके। ध्यान रहे जो भाजपाई चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में कोर्ट द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर चुके हैं, वो चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता जरूरी है।'
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025