लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान किया जा रहा है। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी दौरान अमरोहा से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला अस्पताल से ऑपरेशन कराने के बाद एंबुलेंस से मतदान केंद्र पहुंची और वोट डाला। महिला का कहना है कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करना है, इसलिए मैं अस्पताल से सीधे वोट डालने मतदान केंद्र आई हूं।
अस्पताल से मतदान केंद्र पहुंची महिला
दरअसल, ये महिला गजरौला के मौहल्ला कवि नगर की रहने वाली है, जिनका नाम पुष्पा देवी है। वह मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती थीं। जहां उनका यूट्रेस ( रसोली ) का ऑपरेशन तीन दिन पहले हुआ था, लेकिन आज उनका मतदान था तो उन्होंने चिकित्सकों से आज ही डिस्चार्ज करने की बात कही, जिस पर चिकित्सक भी मान गए और वो एंबुलेंस से सीधे अपने मतदान केंद्र पहुंची, जहां उन्होंने अपना वोट डाला और लोगों से भी वोट डालने की अपील की। पुष्पा देवी ने कहा कि वोट डालना हर नागरिक का अधिकार है। देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट जरूरी है। उधर बूथ पर पहुंचे डीएम एसपी ने भी पुष्पा देवी के हौसले की तारीफ की।
बता दें, यूपी में सुबह से ही वोटरों की भीड़ मतदान केंद्रों पर दिखी। बूथों पर अलग प्रकार का उत्साह दिखाई दिया। वोटिंग प्रतिशत के आंकड़ों में भी यह दिख रहा है। सुबह 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। अमरोहा में 28 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया। बागपत में सबसे धीमा मतदान होता दिख रहा है। गाजियाबाद और नोएडा में मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ दिख रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025