लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार भी आज शाम 6 बजे थम गया। अब तो सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को वोटरों का आसरा है कि आखिर वोटर किसको अर्श पर बिठाते हैं। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, अभिनेत्री हेमा मालिनी, रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल समेत 1,206 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सीटों के नतीजे भी एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।
दूसरे चरण में किस राज्य की कितनी सीट पर वोटिंग
दूसरे चरण के मतदान की बात करें तो कर्नाटक की 14 सीट, केरल की 20 सीट,असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 8, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 जबकि त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर की एक - एक सीट पर वोटिंग होगी।
दूसरे चरण में किस राज्य की किन-किन सीटों पर मतदान
दूसरे चरण के मतदान की बात करें तो त्रिपुरा की 1 त्रिपुरा पूर्व सीट, जम्मू-कश्मीर की 1 जम्मू सीट, पश्चिम बंगाल की 3 दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट सीट, असम की 5 सीट दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव सीट पर, बिहार की 5 सीट किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका, छत्तीसगढ़ की 3 सीट राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर और मध्य प्रदेश की 6 सीट टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद, महाराष्ट्र की 8 सीट बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी, उत्तर प्रदेश की 8 सीट अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा, राजस्थान की 13 टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा, कर्नाटक की 14 सीट उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार और केरल की 20 सीट कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम में वोटिंग होनी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025