Noida: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही यूपी की आर्थिक राजधानी में सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां भाजपा ने सांसद महेश शर्मा को एक बार फिर मैदान में उतरा है। वहीं, सपा ने डॉ. महेंद्र नागर पर दांव खेला है। माना जा रहा है कि इस सीट पर सपा और भाजपा उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होगी। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा, जिसके लिए 28 मार्च से नामांकन होंगे। इस बार 26.20 लाख मतदाता अपना सांसद चुनेंगे।
3.78 लाख मतदाता बढ़ेे
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट में नोएडा, जेवर, दादरी और बुलंदशहर की खुर्जा और सिकंद्राबाद विधानसभा सीट हैं। इस सीट में कुल मतदाताओं में 45.73 फीसदी महिला और 54.25 प्रतिशत पुरुष हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर पिछले दस साल में 6.82 लाख मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 19.37 लाख थे। जो वर्ष 2019 के चुनाव में बढ़कर 22.41 लाख पहुंच गए। करीब 3.03 लाख मतदाता बढ़े। जबकि इस बार मतदाताओं की संख्या 26.20 लाख हैं। वर्ष 2019 चुनाव के मुकाबले इस बार 3.78 लाख मतदाता अधिक होंगे।
बढ़ सकती है मतदाताओं की संख्या
अधिकारियों के मुताबिक अभी मतदाताओं की संख्या में बदलाव की उम्मीद है। 23 जनवरी के बाद भी निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने का अभियान चलाया गया था। उन आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है। उधर आयोग ने एक अप्रैल तक आवेदन करने वाले लोगों को भी मतदाता बनाने का आदेश दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025