माता रानी के दर्शन करने के लिए किसी विशेष दिन की जरूरत नहीं होती, लेकिन नवरात्र का पर्व माता के लिए खास माना जाता है। इन नौ दिनों में देवी मां की घर में स्थापना की जाती है और नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों का गुणगान करके नवमी के दिन हवन पूजन के बाद कन्या भोज कराया जाता है। चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 अप्रैल 2024 से शुरू होने जा रहा है। इसी के चलते अभी से लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। हर साल लोग नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। नौ माता के स्वरूपों के दर्शन के लिए लोग जगह-जगह मंदिरों में जाते हैं। अगर आप नोएडा में रहते हैं और माता के दर्शन के लिए कहीं दूर नहीं जाना चाहते, तो आज मैं आपको कुछ मंदिरों के बारे में बताने जा रही हूं।
नौ देवी दुर्गा माता मंदिर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित इस प्राचीन मंदिर में लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर नोएडा सेक्टर 2 में स्थित है। इस मंदिर में माता का 9 रूप विराजमान है। यहां आप उनके सभी रूपों का एक साथ दर्शन कर सकते हैं। अगर आप इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए गए, तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। यह मंदिर नवरात्रि में बड़े ही खास तरीके से सजाया जाता है।
दुर्गा माता मंदिर
नवरात्रि के अवसर पर आप नोएडा सेक्टर 16 में स्थित दुर्गा माता के मंदिर में भी जा सकते हैं। हर साल यहां नवरात्रि पर खास तैयारियां देखने को मिलती है। सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन से आप पैदल भी जा सकते हैं। यह मंदिर बस 5 मिनट की दूरी पर है।
श्री काली माता मंदिर
यह मंदिर नोएडा सेक्टर 15 में स्थित है। मंदिर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो ले सकते हैं। मेट्रो से मंदिर की दूरी बस 10 मिनट की है। नवरात्रि में इस मंदिर में लोगों की काफी भीड़ जमा होती है। यहां सुबह और शाम नवरात्रि के अवसर पर माता की आरती होती है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025