रील्स का भूत आज कल के युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। युवा रील्स के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं कभी अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं तो कभी कुछ ऐसा कर देते हैं जिसको लेकर उन्हें बाद में शर्मिंदा होना पड़ता था। ऐसा ही कुछ होली के पावन पर्व पर दो लड़कियों ने कर डाला है। दरअसल होली पर दो लड़कियों का स्कूटी और सडक़ पर अश्लील हरकतों वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में अश्लीलता करने वाली लड़कियों की पहचान अब सार्वजनिक हो चुकी है और नोएडा ट्रैफिक पुलिस उनकी स्कूटी का 33 हजार रूपए का चालान काट चुकी है। दोनों लड़कियों ने अपने नाम प्रीति और विनीता बताए हैं। स्कूटी चलाने वाले लडक़े का नाम पीयूष है। वायरल वीडियो में जो लडक़ी स्कूटी से गिरती हुई नजर आ रही है वह लडक़ी प्रीति है। दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है उस वीडियो में भी यह दोनों लड़कियां प्रीति और विनीता ही थीं।
दिल्ली मेट्रो वाली वीडियो खुद किया शूट
प्रीति और विनीता ने बताया कि जिस दिल्ली मेट्रो वाली वीडियो को AI का कमाल बताया जा रहा था वह वीडियो उन्होंने बाकायदा दिल्ली मेट्रो की रेडलाइन मेट्रो में शूट किया था। प्रीति ने बताया कि मेट्रों में बनाया गया वीडियो जब पब्लिक को बुरा लगा तो हमें भी लगा है कि वो नहीं करना चाहिए था। मेरे पास इतना दिमाग नहीं है। मैंने पहले कभी ऐसा वीडियो नहीं बनाया है। हम केवल सीढिय़ों से गिरने वाला वीडियो बनाते हैं। मैं उत्तराखंड की रहने वाली हूं।
दो साल से दोनों लड़कियां बना रहीं रील्स
प्रीति के बताया 'कि केवल रील्स बनाने के लिए नोएडा में रहती हैं। उनके पिता गरीब हैं, इसलिए वो पढ़ाई-लिखाई नहीं कर रही हैं। मेरे छोटे-छोटे भाई हैं। वो पढ़ाई करते हैं। हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं। करीब दो साल से रील्स बनाना शुरू किया। पहले मैं हरियाणा में रहती थी, वहां से वीडियो बनाती थी। डेढ़ साल पहले मैं नोएडा में शिफ्ट हुई और आठ महीने पहले ही पीयूष से जुड़ी हूं। उसके बाद उसके साथ रील और वीडियो बना रही हूं। उससे पहले मैं अकेले ही वीडियो बनाती थी। प्रीति ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके दो अकाउंट हैं। पहले में 40 हजार और दूसरे में 3 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर भी दो चैनल हैं। जिनमें पहले में एक लाख और दूसरे में साढ़े आठ लाख फॉलोअर्स हैं।' प्रीति ने कहा 'कि वो पीयूष से आठ महीने पहले जबकि विनीता से 15 दिन पहले ही मिली थी और उसके बाद साथ में वीडियो बनाना शुरू किया।' विनीता ने बताया 'कि वो भी दो साल से वीडियो बना रही हैं। पहले वो भी अकेले ही वीडियो बनाती थीं। जब से एक वीडियो दो लाख चल गया तो मुझे लालच आ गया। फिर लगा कि कोई पार्टनर मिल जाए, जिसके साथ वीडियो बना लें। तब मुझसे इंस्टाग्राम पर प्रीति जुड़ीं। उसके बाद हम दोनों की दोस्ती इतनी अच्छी हो गई है कि हम रोमांस वाले वीडियो भी बना लेते हैं।'
स्कूटी का चालान भरने के भी नहीं है रुपये
दोनों लड़कियों के अनुसार उन्होंने अब तक इतना पैसा तो कमाया भी नहीं है कि स्कूटी का चालान भर पाएं। हमने स्कूटी का पहला वीडियो ही बनाया और स्कूटी को धीरे-धीरे पैरों-पैरों चलाया है। वहीं स्कूटी चला रहे पीयूष ने बताया 'कि वो 12वीं क्लास पास है और अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। वो छोटी-मोटी नौकरी भी करता है, जिसमें उनका गुजारा होता है।' अब नोएडा पुलिस को इस मामले में आगे की कार्यवाही करनी है। नोएडा पुलिस का कहना है 'कि नोएडा में जो FIR लिखी गई है उसके आधार पर अश्लीलता फैलाने वाली लड़कियों को जेल भेजा जाएगा।'
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025