देश में भगोड़े के तौर पर पहचान रखने वाले विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन के साथ शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। बेटे की शादी में विजय माल्या भी खूब खुश दिखाई दिए।
सिद्धार्थ माल्या ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से की शादी

सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। क्रिश्चियन रीति रिवाज में सिद्धार्थ डार्क ग्रीन सूट में नजर आए और जैस्मीन ने व्हाइट गाउन कैरी किया था। गले में पर्ल नेकलेस के साथ सिंपल लुक में बड़ी प्यारी लग रही थीं।

बताया गया है कि शादी लंदन में विजय माल्या की 14 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी हर्टफोर्डशायर में हुई। विजय माल्या ने साल 2016 में भारत से भागने के कुछ ही महीनों बाद प्रॉपर्टी खरीदी थी।

वैसे आपको बता दें, आईपीएल के दौरान सिद्धार्थ माल्या का नाम दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा। सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। लेकिन अब सिद्धार्थ माल्या अपनी गर्लफ्रैंड से शादी कर ली है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मिस्टर एंड मिसेज मपेट #जस्टमैरिड #वेडिंग।

आपको बता दें, सिद्धार्थ माल्या ने बीते साल नवंबर में जैस्मीन को प्रपोज किया था। जिसकी कई तस्वीरे भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

वैसे, सिद्धार्थ की वाइफ जैस्मिन की प्राइवेट लाइफ के बारे में कम ही लोगों को पता है। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपने बारे में कुछ नहीं बताया है। अगर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो वे अमेरिका में रहती हैं। उनका शहर लॉस एंजिल्स है। उन्हें घूमने-फिरने का शौक है। सिद्धार्थ का जन्म भी कैलिफोर्निया में हुआ है। बाद में वे लंदन में पले बढ़े। उनकी पढ़ाई भी वेलिंगटन कॉलेज और क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से हुई है। सिद्धार्थ को एक्टिंग का भी शौक है। वे मॉडलिंग भी कर चुके हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025