ग्रेटर नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल थाना दनकौर क्षेत्र के ठसराना गांव में एक महिला के साथ पड़ोसी ने वशीकरण के बहाने रेप की घटना को अंजाम दे ड़ाला है। वहीं विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। जब महिला 7 माह की गर्भवती हुई तो पति के होश उड़ गए। जिसके बाद महिला के बताने पर पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला के पति ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए गांव से बाहर रहता है। उसकी पत्नी व अन्य परिजन गांव में ही रहते हैं। उसका आरोप है कि करीब 7 माह पहले उसके गांव का ही एक व्यक्ति परिवार के कुछ लोगों पर वशीकरण करने के बहाने उसकी पत्नी को घर से बाहर ले गया। आरोप है कि उसने एक होटल में अपनी पत्नी के साथ रेप किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के रेप के कारण उसकी पत्नी 7 महीने की गर्भवती भी है। करीब छह दिन पहले जब पीड़ित घर पहुंचा तो उसे पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में जानकारी हुई तो उसने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025