Lucknow: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में एक अलग तरह का माहौल है। गांवों और शहरों में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। भजन-कीर्तन हो रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 22 जनवरी को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत 22 जनवरी तक सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बस स्टेशनों पर साफ-सफाई के निर्देश
ताकि यात्रियों का सफर राममय हो सके। भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है। सभी यात्री वाहनों में व बस स्टेशनों पर साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश हैं। ताकि यात्रियों का सफर राममय हो सके। भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है।
'जय श्रीराम' के जयघोष के साथ अयोध्या से रवाना हुई पहली वंदे भारत
वहीं, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पहली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को अयोध्या कैंट स्टेशन से दिल्ली रवाना हुई। इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में पहली बार सफर करने वालों में काफी उत्साह दिख रहा था। कोई ट्रेन के साथ सेल्फी लेता दिखा तो कोई वीडियो बना रहा था। गुरुवार को ट्रेन रेल समय सारणी के अनुसार पहली बार आनंद विहार दिल्ली से यात्रियों को लेकर करीब तीन बजे अयोध्या कैंट पहुंची। इसके बाद तीन बज कर 45 मिनट पर यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई।पहले दिन ही वंदे भारत निर्धारित समय से करीब आधा घंटा विलंब से दिल्ली के लिए प्रस्थान की। इस ट्रेन के अयोध्या कैंट से प्रस्थान का समय 3.15 बजे का है। दोहरीकरण के कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-रुदौली-बाराबंकी से न होकर वाया सुल्तानपुर दिल्ली जाएगी।
वंदे भारत ट्रेनें एक के बाद एक नई चल रही हैं। पिछले साल के आखिरी में ही सरकार ने छह नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च की थीं। इस साल सरकार की योजना 60 नई ट्रेनों को लॉन्च करने की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही रांची से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। यानी कि लाखों यात्रियों को नई वंदे भारत ट्रेनें चलने से फायदा हो सकता है।
रांची के सांसद संजय सेठ ट्रेन की मांग की
रांची के सांसद संजय सेठ ने वंदे भारत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इस नई वंदभारत ट्रेन की मांग की गई है। ऐसे में वह प्रयास कर रहे हैं कि जल्द यह नई वंदे भारत ट्रेन लोगों को मिल सके। रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन चलने से न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें कम कीमत में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।इतना ही नहीं, बल्कि पटना से लखनऊ के बीच भी एक नई वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। यह ट्रेन अयोध्या होकर चलेगी।
पटना-लखनऊ के लिए अगले महीने चल सकती है वंदे भारत
पिछले महीने ही अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सूत्रों की मानें तो पटना से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन अगले महीने होली से पहले ही शुरू की जा सकती है। इस नई ट्रेन से उन यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है जोकि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं।
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का शनिवार को उद्घाटन हो गया। मेरठ सिटी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। इस दाैरान पीएम मोदी ने ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दाैरान भाजपा सांसद अरुण गोविल भी माैजूद रहे।
पीएम मोदी ने वर्चुअली किया वंदे भारत का उदघाटन
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक से दोपहर 12:55 बजे ट्रेन रवाना हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। वंदे भारत ट्रेन में 200 स्कूली बच्चे और पास वाले लोग निशुल्क यात्रा कर रहे हैं। वहीं, रविवार से ट्रेन नियमित चलेगी। मेरठ से ट्रेन सुबह 6:35 बजे लखनऊ के लिए चलेगी। मंगलवार को संचालन नहीं होगा।
सांसद अरूण गोविल बोले मेरा वनवास इसी ट्रेन से टूटेगा
मेरठ से भाजपा सांसद अरूण गोविल ने कहा, "आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज मेरठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री द्वारा इतना अच्छा तोहफा मिला है। इसका स्वागत हुआ है। इससे विकास को बहुत तेजी मिलेगी। मेरा रेलयात्रा का बहुत दिनों का वनवास है। मेरा वनवास इसी ट्रेन से टूटेगा, जब मेरठ से लखनऊ जाउंगा।"
जारी किया गया ट्रेन का शेडयूल
रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल और किराया जारी कर दिया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी। एक सितंबर को ट्रेन संख्या 22489 लखनऊ-मेरठ सिटी लखनऊ से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। बरेली और मुरादाबाद में इसका ठहराव होगा। ट्रेन 458.86 किलोमीटर का सफर सवा सात घंटे में पूरा कर रात्रि 10 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगी। मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से सुबह 6:35 बजे लखनऊ रवाना होगी। मुरादाबाद और बरेली स्टॉपेज रहेंगे। मुरादाबाद पांच मिनट और बरेली दो मिनट का ठहराव रहेगा। लखनऊ में दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 8 एसी चेयरकार बोगी होगी। यात्री सामान्य चेयरकार और एक्जिक्यूटिव क्लास में यात्रा कर सकेंगे।
मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शनिवार को उद्घाटन हुआ। मेरठ सिटी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद स्कूली बच्चों, यात्रियों और तमाम वीवीआई समेत वंदे भारत ट्रेन मेरठ से लखनऊ के लिए रवाना हुई। लेकिन इस दौरान एक अप्रिय घटना ट्रेन में घटित हुई, जहां कुछ लोगों ने लड़की के साथ बत्तमीजी की।
वंदे भारत में लकड़ी के साथ हुई हाथापाई
मेरठ से लखनऊ का सफर कर रही वंदे भारत ट्रेन में सभी मुसाफिर उत्साह के साथ सफर कर रहे थे। लेकिन इसी बीच ट्रेन में लड़की के साथ हुई बत्तमीजी और हाथापाई की अप्रिय घटना ने सभी का ध्यान खींचा।
खाना लेने जा रही थी लड़की
पीड़ित लड़की ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो खाना लेने के लिए जा रही थी, तभी कुछ बगल में बैठे लोगों ने उससे कहा कि वो बार-बार यहां से क्यों जा रही है। बातचीत से शुरु हुआ मामला, लड़की के साथ हाथापाई तक जा पहुंचा। आस-पास के कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। जिसे दिखाते हुए लड़की ने अभद्र व्यवहार की बात की।
लड़की बोली 'बीजेपी नेता थे'
पीड़ित लड़की ने बातचीत के दौरान कहा कि वो बीजेपी नेता थे। उन्होंने बत्तमीजी के साथ ही मारपीट की। इस पूरी घटना की भनक लगते ही ट्रेन में तैनात तमाम पुलिस ने मामला शांत कराया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा भी देखने को मिला। आपको बता दे, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था।
Vande Bharat Express: Indian Railways has announced to start four new Vande Bharat Express trains from Pune. According to the Railways, this will greatly improve connectivity with other cities of India.
Good news for the people of Munger district! Vande Bharat Express will start from Jamalpur Junction to Howrah soon.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025