Meerut: यूपी बंटवारे पर एक बार फिर सियासी बवाल मचा है। एक तरफ विपक्षी नेता डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में हैं, तो बीजेपी ने अपने केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री मंत्री के इस बयान पर चुप्पी साध ली है। ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हो जब उत्तर प्रदेश में अलग राज्य बनाने की मांग उठी हो, लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव है, ऐसे में विपक्षी नेताओं ने बालियान के बयान का समर्थन करते हुए इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि विपक्ष इसे मुद्दे को भुनाने की भरपूर कोशिश करेगी।
क्या बनने जा रहा है पश्चिम यूपी?
मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इसे पूरी तरह से अपनी निजी राय बताया है। प्रदेश को बांटने की चर्चा के बीच नेताओं की अलग-अलग राय सामने आई है। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या पश्चिमी यूपी को अलग कर उत्तर प्रदेश दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने रविवार को कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए और मेरठ को इस नए प्रदेश की राजधानी बनाया जाना चाहिये। उन्होंने ये बात तब कही थी जब वो मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि यहां की आबादी आठ करोड़ है और हाई कोर्ट यहां से 750 किलोमीटर दूर है। ऐसे में यह मांग पूरी तरह जायज है।
'बयान नहीं, पहले से उठी मांग पूरी करवाएं बालियान'
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग पर जयंत चौधरी की पार्टी रालोद की ओर से भी बयान दिया गया। रालोद के प्रवक्ता अनिल दूबे ने कहा कि संजीव बालियान केंद्र सरकार में मंत्री हैं, उन्हें भाषण देने की जरूरत नहीं है। सरकार में शामिल लोग भाषण नहीं दिया करते बल्कि काम पूरा करते हैं। अगर उनके मन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दर्द है तो वो पश्चिमी उत्तर राज्य सरकार की ओर से बहुत पहले प्रस्ताव भेजा गया है, उस पर अमल करवाएं।
इमरान मसूद ने किया समर्थन
सहारनपुर के कद्दावार नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भी संजीव बालियान का समर्थन किया। उन्होंने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने वाली मांग को जायज बयाया और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की मांग का समर्थन किया।उन्होंने कहा कि ये वक्त की मांग है। इमरान मसूद ने कहा कि डॉ. संजीव बालियान केंद्रीय राज्यमंत्री है, उनका हर लफ्ज वजन रखता है, यूं ही नहीं उन्होंने यह मुद्दा उठाया है।
'मिनी पाकिस्तान बन जाएगी पश्चिम यूपी'
संजीव बालियान की मांग पर उनकी पार्टी के नेताओं ने विरोध दर्ज करवाना शुरू कर दिया है। सोमवार को उनकी अपनी पार्टी के नेता संगीत सोम ने कहा था कि पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग जायज नहीं है। ऐसा किया तो पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान बन जाएगा। उन्होंने दावा कि हिंदू इस प्रदेश में अल्पसंख्यक हो जाएंगे। जिस हिसाब से एक वर्ग की आबादी बढ़ रही है उससे पश्चिम की डेमोक्रेसी बदल जाएगी। बीजेपी नेता ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान से सहमत नहीं हूं। वो पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं और मैं इसका विरोध करता हूं।
Jhansi: उत्तर प्रदेश वासियों को जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ एक नया तोहफा देंगे. अब नोएडा की तर्ज में जल्द ही झांसी का विकास किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है. जी हां झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन चिह्नित की गई है. अगर पिछले डेढ़ महीने की बात करें तो 250 हेक्टेयर जमीन ली जा चुकी है. इसके लिए फिलहाल 9 गांवों की जमीनों के बैनामे जारी हैं. जिसके बाद 24 अन्य गांवों में बैनामों की शुरुआत होना बाकी है.
इन गांवों की जमीनों का बैनामा
इस दौरान सब-रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक हुए बैनामों से निबंधन विभाग को 34 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है. बैनामे तेजी से जारी हैं. जल्द अन्य चिह्नित गांवों की जमीनों के भी बैनामे शुरू कर दिए जाएंगे. झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए एक ओर जहां ग्रामीणों से उनकी जमीनों के बैनामे कराए जा रहे हैं, वहीं, गांवों की सरकारी जमीनों को भी तेजी से बीडा के नाम दर्ज किया जा रहा है. इसकी शुरुआत गांव सारमऊ से हुई और अब अंबावाय, ढिकौली, किल्चवारा खुर्द, रमपुरा, गुढ़ा, राजापुर, गेवरा और ग्राम बैदोरा से की जाएगी.
तैयारियां हुई शुरू
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि बीडा के लिए निर्बाध रूप से बैनामों की प्रक्रिया जारी है. अब तक नौ गांवों की जमीनें ली जाने लगी हैं. अब बहुत जल्द ही बीडा के लिए चिह्नित अन्य गांवों की जमीनों के भी बैनामे शुरू कर दिए जाएंगे, जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025