लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज 5वें चरण का मतदान जारी है। इस चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जोकि सुबह 7 बजे से शुरु हुई थी और शाम 6 बजे तक चलेगी। लेकिन दोपहर 1 बजे तक वोटिंग के आकंड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 36.73% वोटिंग हो चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग लद्दाख में 52.02% और सबसे कम महाराष्ट्र में 27.78% हुई है।
दोपहर एक बजे तक कहां हुई कितनी वोटिंग ?
बिहार- 34.62%
जम्मू कश्मीर - 34.79%
झारखंड - 41.89%
लद्दाख - 52.02%
महाराष्ट्र - 27.78%
ओडिशा - 35.31%
यूपी - 39.55%
पं. बंगाल - 48.41%
उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान?
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यूपी में 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 14 सीटों में अगर दोपहर एक बजे तक के आंकड़े देखें, तो यहां पर 36.73% मतदान हुआ। इन 14 सीटों में एक बजे तक, राजधानी लखनऊ में 33.52 %, मोहनलालगंज में 41 परसेंट से ज्यादा, फैजाबाद में 40.77 परसेंट, गोंडा में 32 परसेंट, कैसरगंज में 33 परसेंट, बाराबंकी में 44.7 परसेंट, अमेठी में 38.21 प्र परसेंट और रायबरेली में 39.69 परसेंट मतदान हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि आज के 5वें फेज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी सहित 9 केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट पर मतदान जारी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025