LUCKNOW/NOIDA: CM योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में एक्सपोर्ट के क्षेत्र में यूपी तेजी से अग्रसर है। साल-दर-साल निर्यात में प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। अब इसे एक नए लक्ष्य पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगले तीन साल में इसे तीन लाख करोड़ पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। ये ऐलान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया है।
प्रदेश में कैसा रहा निर्यात का ग्राफ?
मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है। प्रदेश निर्यात में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार जुटी है। अगर साल 2017-18 की बात करें तो प्रदेश का निर्यात 88 हजार करोड़ रुपये का था। जो 2022-23 में बढ़कर एक लाख 74 हजार करोड़ रुपये हो गया। नंद गोपाल नंदी ने कहा कि निर्यात किसी भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार स्तंब्ध होता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्यातकों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए और दूसरे निर्यातकों को प्रमोट भी करना चाहिए।
'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मिलेगा बढ़ावा'
अब प्रदेश के निर्यात को दोगुना करने का काम तेजी से चल रहा है। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। इस साल शो 21 से 25 सितंबर तक प्रस्तावित है। इस मेले में प्रदेश भर के 400 से अधिक बायर्स हिस्सा लेंगे।
सोर्सिंग हब के रूप में यूपी की पहचान
उत्तर प्रदेश सोर्सिंग हब के रूप में नई पहचान बना रहा है। शो में मुख्य रूप से MSME, टूरिज्म, एजुकेशनल, हेल्थ, टेक्सटाइल, स्टार्ट-अप, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं।
Noida: जिला अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आगामी 21 सितंबर से 25 सितंबर 2023 को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों एवं उद्योग बन्धुओं के साथ बैठक हुयी। बैठक में डीएम ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम व वृहद श्रेणी के उद्यमियों व निर्यातकों द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रर्दशन किया जायेगा, जोकि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की विशिष्ट पहचान स्थापित करने के साथ ही अन्तर्राराष्ट्रीय व्यापार के नये क्षेत्रों व विपणन सम्भावनाओं के लिए सृजनात्मक होगा एवं उत्तर प्रदेश के परंपरागत व आधुनिक उत्पादों पर केंद्रित एकल बिजनेस का शो विन्डो होगा। इस आयोजन में 75 जनपद से लगभग 2000 स्टाॅल स्थापित किये जायेंगे। प्रदेश के उद्यमियों को अन्तर्राष्ट्रीय खरीददारों से समन्वय स्थापित करते हुये उन्हें व्यापारिक विस्तार करने का स्वर्णिम अवसर उपलब्ध होगा।
शो एक विशेष व्यापारिक प्लेटफार्म साबित होगा
जिलाधिकारी ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो बहुत ही बड़ा कार्यक्रम है और यह जनपद का सौभाग्य है। इतना बड़ा इवेंट गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश में सभी स्तरों के उद्यमों के लिए एक विशेष व्यापारिक प्लेटफार्म साबित होगा एवं 1 ट्रिलियन यूएस डाॅलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा।
सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जायेगें
जिलाधिकारी ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन में देश एवं विदेश के वीवीआइपी, निवेशकों, उद्यमियों, एंटरप्रेन्योर्स आदि के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा और इस आयोजन में यूपी के सभी सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जायेगें ताकि उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वारा देश-विदेश में विख्यात हो। उन्होंने सभी आर डब्ल्यू ए पदाधिकारियों एवं उद्योग बन्धुओं का आह्वान किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुये बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें ताकि उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक आकर्षण का शानदार प्रदर्शन हो एवं प्रदेश तेज गति से विकास की ओर अग्रसर हों।

व्यापारियों की समस्याओं को तुरंत समाधान करने के निर्देश
बैठक के बाद जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनकी समस्याओं को बहुत ही गहनता के साथ सुना बैठक में विभिन्न व्यापारिक प्रतिनिधियों के द्वारा जिलाधिकारी को बिजली, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या भी बताई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यापारियों के द्वारा आज जो समस्याएं व्यापार बंधु की बैठक में उठाई गई हैं संबंधित विभाग के अधिकारी तत्काल शिकायतों का संज्ञान लेते हुए समस्याओं का निराकरण तत्परता के साथ सुनिश्चित करें।
व्यापारियों की समस्या प्रमुखता से हल किया जाए
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं के लिए व्यापार बंधु बैठक का इंतजार न किया जाए। यदि किसी भी अधिकारी के संज्ञान में व्यापारियों की समस्याएं आती हैं तो संबंधित अधिकारी के द्वारा तत्काल उसका निराकरण सुनिश्चित कराया जाए ताकि जनपद का व्यापार और अधिक तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जनपद के आर्थिक विकास में व्यापारी बंधुओं का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए अधिकारियों का दायित्व बनता है कि व्यापारी बंधुओं के सम्मुख जो समस्याएं आ रही हैं उनका बहुत ही गंभीरता के साथ अनुश्रवण करते हुए समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
Greater Noida: इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले युपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। कृषि सचिव डॉ राजशेखर की अध्यक्षता में एक्सपो मार्ट सभागार में हुई बैठक में कृषि से संबंधित आला अधिकारी और मेरठ के मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

कृषि सचिव ने हॉल का किया निरीक्षण
बैठक के बाद कृषि सचिव ने हाल नंबर दो और 11 का निरीक्षण किया। सचिव ने अधिकारियों को बताया कि ट्रेड शो में फर्टिलाइजर कंपनियों के 9 स्टाल, बीज के 7 स्टॉल, पेस्टिसाइड कंपनी के 6 स्टॉल, अभियंत्रण के 9, एफपीओ 15 स्टाल और कृषि विभाग के चार स्टाल लगाए जाएंगे। इस तरह कुल 50 स्टाल लगाए जाएंगे।

पश्चिमी यूपी के किसानों की सहभागिता करें सुनिश्चित
सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए की ट्रेड शो में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक संख्या में कृषकों को भ्रमण करने का प्रयास करें। वही मेरठ मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने समस्त अप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले से कम से कम 200 किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
Greater noida: इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज होने जा रहा है। ट्रेड शो से एक दिन पहले मीडिया से चर्चा की गई। जिसमें प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद समेत तमाम अधिकारी गण मौजूद रहे।

हर साल होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
मीडिया से बात करते हुए अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो अब इसी तारीख को हर साल आयोजित होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने हर स्तर की तैयारी की है। औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा ये कार्यक्रम औद्योगिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। इससे ना केवल नोएडा और ग्रेटर नोएडा को बल्कि पूरे प्रदेश को इसका फायदा मिलने जा रहा है।
एक छत के नीचे जुटेंगी सभी कंपनियांः नंदी
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि इस ट्रेड शो की खासियत ये है कि इसमें एक छत के नीचे सभी कंपनियां पहुंचेंगी। जिसका फायदा आने वाले दिनों में प्रदेश के साथ देश को भी होने वाला है। कार्यक्रम में शामिल होने दुनिया भर के 60 देशों के दो हजार बॉयर्स पहुंच रहे हैं। अभी तक इस कार्यक्रम में 68 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
'दुनिया की नज़र यूपी पर'
प्रदेश सरकार का फोकस तीन ट्रिलियन की इकोनॉमी पर है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आपार संभावनाओं का प्रदेश का है। नंदी ने कहा कि आज दुनिया उत्तर प्रदेश में निवेश करने की इच्छुक है। क्योंकि उसे यहां पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की पूरी गारंटी सरकार की तरफ से दी जा रही है।
पिछली सरकारों ने खुद का किया भला: नंदी
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बिना नाम लिए सपा और बसपा निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश का नहीं, बल्कि खुद का भला किया। उनका पूरा फोकस खुद पर रहा है। अगर पिछली सरकारों में किसी का भला हुआ है, तो उनका, उनके परिवार का और उसके आगे वो निकले तो जाति विशेष का। जबकि आज क्रेंद और राज्य सरकार सबके भले के लिए काम कर रही है। इसके लिए लगातार विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।
Greater Noida: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज आज ग्रेटर नोएडा में हो गया है। 5 दिन तक चलने वाले ट्रेड शो में नया इतिहास रचेगा। एक्सपो मार्ट में ट्रेड शो का उद्घाटन सीएम योगी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। ट्रेड शो को लेकर सीएम योगी के निर्देशानुसार पहले से ही सभी व्यवस्थाएं कर चौ बंद कर ली गई हैं। इस ट्रेड शो में 400 से अधिक स्टार्टअप और 300 महिला उद्यमियों को नहीं पहचान मिलेगी। स्टेज शो में आम जनता की एंट्री फ्री होगी।

3:00 से रात 8:00 बजे तक आम जनता का प्रवेश निशुल्क
गौरतलब है कि 21 से 25 सितंबर तक सुबह 11:00 बजे से लेकर 3:00 तक थोक विक्रेताओं खरीददारों उद्यमियों और व्यापारियों के लिए समय निर्धारित किया गया है। जबकि दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आम पब्लिक के लिए ट्रेड शो खुला रहेगा। आम जनता को इस शो में आने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। यहां तक की पार्किंग के लिए भी पैसा नहीं चुकाना होगा।
मेट्रो ने बदला 5 दिन का शेड्यूल
अप इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेट्रो के समय में भी बदलाव किया गया है। 25 सितंबर तक मेट्रो सुबह 8:00 से रात 10:00 बजे तक हर 7:30 मिनट में चलेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक ट्रेड्स में दिल्ली एनसीआर के जरिए मेट्रो से भी लोग आएंगे। इसको देखते हुए मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई गई है। कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 51, एनएसईजेड, सेक्टर 142, 137, परी चौक, अल्फा वन और डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
Greater Noida: इंडिया एक्सपो मार्ट (INDIA EXPO MART) में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोपहर बाद यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP INTER NATIONAL TRADE SHOW) का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ये नया उत्तर प्रदेश है, जहां उद्योग और व्यापार से जुड़े लोग जुटे हैं। यूपी के शिल्प कारीगर और छोटे उद्योग से जुड़े लोगों को इस ट्रेड शो से काफी लाभ होगा। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ बदला है। जी20 समिट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को अपनी संस्कृति के साथ अपने उत्पादन को भी दुनिया को दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार प्रगति कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बढ़ना बहुत आवश्यक है।

प्रदेश के 54 जीए प्रोडक्ट इस ट्रेड शो में उपलब्ध: योगी
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को दर्शाता है कि यहां 70 हजार बायर्स मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 54 जीए प्रोडक्ट इस ट्रेड शो में उपलब्ध हैं। ट्रेड शो में 66 देशों के व्यापारी हिस्सा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि 21 से 25 सितंबर तक 5 दिन के ट्रेड शो में कई एमओयू पर साइन होंगे, जो प्रदेश के व्यापारियों के लिए बड़ा कदम साबित होगा। सीएम ने कहा कि यह प्रदेश का भले ही पहला ट्रेड शो है, लेकिन जिस तरह से दुनिया यूपी के उत्पादों की ओर आकर्षित है वह यह बताने के लिए काफी है।

हॉल नंबर 14-15 में नए उद्योगों को जगह मिली
गौरतलब है कि 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के व्यंजन के साथ प्रोडक्ट के स्टाल लगे हैं. इसके साथ ही इंडिया एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर 14-15 में स्टार्टअप्स और नए उद्योगों को जगह दी गई है। ट्रेड शो में आम जनता को 3 से रात 8 बजे तक फ्री एंट्री मिलेगी। इसके साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था है।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025