उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के वना गांव में सुबह तड़के ही एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें क्षेत्र में एक टायर गलाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य शुरू हो गया है।
फैक्ट्री में काम करते समय हुआ हादसा
घटना से आसपास का इलाका दहल गया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया ’कि यहां दुर्गा टायर्स के नाम से टायर गलाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में सुबह लेबर काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 6.30 बजे के आसपास फैक्ट्री में बायलर फट गया। इस घटना में मेरठ के मवाना क्षेत्र के किशोरी पुर गांव निवासी 2 मजदूरों की मौत हो गई है। 3 की हालत गंभीर है। ये फैक्ट्री अमित ठाकुर की बताई जा रही है जो यहीं का निवासी है। फिलहाल मौके पर पुलिस है और बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को मेरठ गंगानगर के दिव्यज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। पुलिस बॉयलर किन कारणों से फटा इसकी जांच कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025