Greater Noida: गैंगस्टर रवि काना पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बेशक रवि काना अभी फरार हो लेकिन उसके गुर्गो पर लगातार एक्शन जारी है। एक्शन की इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने रवि काना गैंग के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अफसार अली और राशिद अली के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने रवि काना गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अपराधी हैं शातिर किस्म के स्क्रैप माफिया:
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शातिर किस्म के स्क्रैप माफिया हैं। जिनका एक सक्रिय गैंग है। इस गैंग का गैंग लीडर रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना है। पुलिस ने बताया कि ये दोनो इस गैंग के सदस्य है जो सरिया व स्क्रैप के अवैध व्यवसाय में लम्बे समय से सक्रिय है। अपराधी राशिद अली और अफसार अली अपनी पहचान छिपाकर गैंग लीडर रवि काना के लिए अवैध माल/स्क्रैप को ट्रकों से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य अनिल, राजकुमार नागर, विकास नागर, आजाद नागर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इसके पहले रवि काना ने गाड़ी में युवती से किया था रेप:
बता दें 19 जुलाई 2023 को स्क्रैप माफिया और सरिया तस्करी करने वाले रवि काना ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ गाड़ी में गैंगरेप किया था। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि वह बहुत दबंग और पैसे वाले हैं। अगर यह बात किसी को बताई तो घटना का वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपियों ने युवती और परिवार को जान से मारने की धमकी दी तो वह सहम गई। इसके बाद भी जब आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल और परेशान करना बंद नहीं किया तो 30 दिसंबर को उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।
ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दरअसल कासना थाना क्षेत्र गांव में फाजलपुर फाटक पर बुधवार को कोल्ड ड्रिंक के पैसों लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। वहीं मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।
क्या था पूरा मामला
थाना कासना क्षेत्र के गांव फजायलपुर फाटक पर बुधवार को कोल्ड ड्रिंक के उधारी पैसों को लेकर दो समुदाय के कुछ युवकों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घायल व्यक्ति जमीन पर बेहोशी की हालत में लेटे दिख रहा है। जबकि दूसरा युवक लहूलुहान अवस्था में जमीन पर बैठा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ आला अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बुधवार दोपहर 3:30 बजे थाना कासना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फाजलपुर फाटक पर किराने की दुकान पर उधार के पैसे को लेकर मारपीट की घटना हुई है। इस घटना में केस दर्ज कर एक आरोपी अमित समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। गांव में उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है और गांव में शान्ति व्यवस्था कायम है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025