Greater Noida: इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास हिंडन नदी पुल पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां दो तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गये। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गये लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम
हादसे के बाद कुलेसरा गांव के पास हिंडन नदी पुल पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस और लोगों की मदद से वाहनों को सड़क से हटाया गया। तब तक पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
Greater Noida: लंबे समय से कर रहे कई मांगों को लेकर ग्रामीण नाराज हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सुनवाई होते नहीं देख ग्रामीणों ने अब अनोखे तरीके से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। तिलपता गांव के ग्रामीणों ने कई मसले को नहीं सुलझता देख फिर से प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
इन मांगों को लेकर लगाया जाम
तिलपता गांव के ग्रामीण लंबे समय से पानी की व्यवस्था, जलभराव, गंदगी समेत कई समस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते रहे हैं। अब प्राधिकरण की सुनवाई नहीं होता देख ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्राधिकरण की सदबुद्धि के लिए रोड पर ही हवन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के हवन करने से तिलपता रोड पर लंबा जाम लग गया है। ग्रामीणों को रोड से हटाने के लिए भारी संख्या में सूरजपुर थाने की पुलिस मौजूद है। फिलहाल ग्रामीणों को समझाने का प्रयास पुलिस प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025