ग्रेटर नोएडा: टोल प्लाजा पर आए दिन मारपीट की घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला दादरी थाना क्षेत्र के लोहाली टोल प्लाजा का है। जहां टोल मांगने पर दबंग महिला ने बूथ पर तैनात टोल कर्मी के उसके केबिन में घुसकर पिटाई कर दी।
ग्रेटर नोएडा के दादरी में टोल प्लाजा पर महिला कर्मी के साथ मारपीट @noidapolice @greaternoidapolice pic.twitter.com/I6v3AOYi2h
— Now Noida (@NowNoida) July 17, 2023
क्या है पूरा मामला
सोमवार सुबह करीब 11 बजे लोहाली टोल प्लाजा पर सिकंदराबाद की तरफ से एक कार आ रही थी। बताया जा रहा है जब कार ड्राइवर से महिला टोलकर्मी ने टोल के रकम की मांग की तो उसने पैसा देने से मना कर दिया। इसी बीच कार में बगल की सीट पर बैठी महिला बाहर निकल आई और सीधे बूथ में बैठी महिला टोल कर्मी के केबिन में पहुंच गई। पहले तो दबंग महिला ने टोलकर्मी महिला के साथ गाली-गलौच की। उसके बाद उसे खींचकर कुर्सी से नीचे गिरा दिया।
आरोपी महिला गिरफ्तार
महिला टोलकर्मी से मारपीट का वीडियो बूथ में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025