केदारधाम में रील्स बनाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर है। रील्स बनाने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मंदिर परिसर में रील बनाने वाले दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्यवाही की है। धाम परिसर में रील्स बनाने वालों और धाम क्षेत्र में नशा करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने 84 लोगों से जुर्माने के तौर पर 30 हजार रुपये भी वसूले हैं। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने मंदिर की मर्यादा का ख्याल रखने के लिए परिसर में रील बनाने पर पाबंदी लगा दी है।
रील बनाने वाले 84 लोगों ने भरा जुर्माना
बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ मंदिर परिसर से पचास मीटर तक की दूरी में रील और फोटोग्राफी को पूरी तरह बैन कर दिया है। मंदिर से 50 मीटर की दूरी तक वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स बनाने वाले 84 लोगों और तीर्थ क्षेत्र में नशा कर हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन लोगों ने पुलिस जुर्माने के तौर पर 30 हजार रुपये वसूल चुकी है।
4 लाख भक्त कर चुके बाबा केदार के दर्शन
विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा में इस बार अत्यधिक संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। मंदिर के कपाट खुलने के बाद से अभी तक चार लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। मंदिर परिसर में रील बनाने पर पाबंदी के बाद भी कई तीर्थ यात्री मंदिर के सामने रील बनाते हुए पकड़े गए हैं। ऐसे में इनके खिलाफ पुलिस ने चालान की कार्रवाई की गई है। मंदिर परिसर सहित आस-पास के क्षेत्र में रील बनाने वाले और नशा का सेवन करके हुडदंग करने वाले यात्रियों के खिलाफ पुलिस की ओर से ये कार्रवाई लगातार जारी है।
तीर्थयात्रियों से धाम की मर्यादा बनाए रखने की अपील
पुलिस और मंदिर समिति के कर्मचारी लगातार मंदिर परिसर में घूम रहे हैं। इसके अलावा केदारनाथ में नशे के खिलाफ भी लगातार पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर रुद्रप्रयाग के एसपी डॉक्टर विशाखा भदाणे ने बताया कि पुलिस ने रील्स बनाने वाले और नशा करने वाले कुल 143 लोगों के खिलाफ ये कार्रवाई की है। उन्होंने केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि धाम की मर्यादा बनाए रखें।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025