Greater noida: थाना बिसरख पुलिस द्वारा फ्लैट के अन्दर ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का कीमती सामान, आभूषण व नगदी बरामद हुआ है।
सैन्चूरियन पार्क सोसाइटी में फ्लैटों में की थी चोरी
थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सैन्चूरियन पार्क सोसाइटी में फ्लैटों के अन्दर से नगदी, जेवरात व चांदी के सिक्के चोरी किये गये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के शीघ्र अनावरण के लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गये चोर
थाना बिसरख पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से फ्लैट के अन्दर ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य मौहम्मद सैलेन उर्फ कौनेन, मुबारक को थाना क्षेत्र के इटहैडा गोल चक्कर के सर्विस रोड पर नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान-चांदी की 01 ब्रिक, 77,960 रूपये, 10 चाबियां व घटना में प्रयुक्त 01 पेचकश बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के मधेपुर जिला के रहने वाले हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025