Noida: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना फेज 1 में एक बार फिर शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है।
गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल के अनुसार, गुरुवार देर रात रात्रि थाना फेस-1 पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी गोल चक्कर चौकी से सेक्टर-15ए की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक बाइक पर संदिग्ध आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने पर इशारा किया बदमाश पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाब फायरिंग में शातिर बदमाश रिषभ दयाल के पैर में गोली लग गई। गोली लगने घायल रिषभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश मयूर विहार दिल्ली का रहने वाला है। जिस पर नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में 26 मुकदमे दर्ज हैं।
चोरी के 3 मोबाइल बरामद
शातिर बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा देशी .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 3 मोबाइल फोन, स्कूटी बरामद हुई है। बरामद एक मोबाइल थाना सेक्टर-58, नोएडा व अन्य 2 मोबाइल फोन जो नोएडा क्षेत्र एवं गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी और लूटे गए थे। इस संबंध में मुकदमा पहले से दर्ज है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025