देश की राजधानी दिल्ली में महिलाएं अभी भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस और प्रशासन चाहें कानून व्यवस्था को लेकर कितने ही बड़े से बड़े दावे क्यों ना कर लें, लेकिन दबंगों के आगे सारे दावे फेल हैं। अगर हम यूं कहें कि पुलिस खुद दबंगों के आगे नतमस्तक है तो ये गलत नहीं होगा। ऐसा ही एक मामला नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में सामने आया है। जहां मामूली कहासुनी पर भंगेल के रहने वाले कुछ दबंगों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। दबंगों ने महिलाओं और युवकों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा है। वहीं मामले में पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में रोडी बदरपुर की दुकान के सामने से जा रही महिलाओं से दबंगों ने मारपीट की। वहीं बीच सड़क दबंगों द्वारा बहन पर कमेंट करने का एक युवक ने विरोध किया, तो दबंगों ने विकलांग भाई को भी नहीं छोड़ा। उसकी भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पीड़ितों का आरोप है कि कार्रवाई की बजाय चौकी इंचार्ज ने उल्टा पीड़ित विकलांग भाई को ही थाने में बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उसके साथ और उनके भाइयों के साथ दंबगों ने मारपीट की है। वहीं घायल महिला के भाई रजत ने बताया कि गांव के बीस से ज्यादा दबंगों ने उनकी तीनों बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया। जब मेरी बहनों ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने मेरी बहनों के साथ मारपीट की। इससे भी मन नहीं भरा, तो उनके कपड़े फाड़ दिए। मेरे जीजा खुद यूपी पुलिस में दारोगा है, लेकिन वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभी हाल ही में उनकी मृत्यु हो गई है। दबंगों ने मेरी बहन को इतना मारा है कि उनके मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छेड़खानी की बात को सिरे से नकार रही पुलिस
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों ने भाई-बहन के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस के सामने भाई-बहन को पीटा जा रहा है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी बीच-बचाव की कोशिश भी करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि भंगेल गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कर ली गई है। 2 लोगों के बीच कहासुनी को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान घर की महिलाएं वहां पहुंच गई तो इस मारपीट में उनको भी चोट आई है लेकिन महिला से छेड़खानी होने के बाद विवाद शुरू हुआ, ये गलत बात है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025