पूरा देश इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। भयंकर हीटवेव ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं राजधानी दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट मंगलवार 18 जून को भी जारी रहेगा। दिल्ली और आसपास के इलाकों में 18 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने 19 जून से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत की भविष्यवाणी की है।
भीषण गर्मी और लू से बढ़ी परेशानी
राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली के ज्यादातर जगहों पर लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, जो मौसम के औसत से 6.4 डिग्री अधिक है। सोमवार की सुबह भी गर्म रही, न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। पालम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। जबकि लोधी रोड, रिज और आयानगर वेधशालाओं में तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री, 46.3 डिग्री और 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। नजफगढ़ वेधशाला में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान लगाया है मंगलवार को दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और कई स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। दिन के दौरान तेज सतही हवाओं की भी भविष्यवाणी की गई है।
दिल्ली को कब मिलेगी गर्मी से राहत?
आईएमडी के 7 दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार से थोड़ी राहत मिलेगी। शहर में बुधवार और गुरुवार को येलो अलर्ट जबकि शुक्रवार और शनिवार को इसे 'ग्रीन' अलर्ट पर रखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के बाद, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी को भी प्रभावित करेगा और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025