Noida: योजना बनाकर घरों में नौकर बनकर काम करते समय चोरी करने वाले पति-पत्नी को थाना फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के पैसे भी बरामद हुए हैं।
थाना पेज 2 में 16 अगस्त को शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि नौकरानी सोनिया खान ने अपने पति हाफिज के साथ मिलकर उसके लॉकर में रखें 10 लाख रुपए चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी।
पश्चिम बंगाल से दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद राजू खान और गौरी मंडल का नाम सामने है। इसके बाद थाना फेस 2 पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर राजू और गौरी को पश्चिम बंगाल में स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
सोनिया ने मालिक के खाने में नशीली चीज मिला दिया था
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके रिश्तेदार सोनिया खान और उसके पति हफीज खान मामा मोहीदुल मिलकर एक योजना बनाई थी। सोनिया सेक्टर 93 सिल्वर सोसाइटी में जहाँ नौकरी करती है उसके मालिक के पास काफी मात्रा में पैसे रहते हैं ।
राजू और गौरी ने बताया कि 13 अगस्त को सोनिया ने मकान मालिक के खाने में नशीली चीज मिला दी जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद हफीज खान ने मौके का फायदा उठाकर मालिक की लॉकर से करीब 10 लख रुपए चोरी कर लिए।
योजना के अनुसार सभी बेंगलुरु आए
इसके बाद हम सभी एकत्रित होकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। योजना के अनुसार योजना के अनुसार वहां से हम सभी मामा मोहीदुल के घर बैंगलोर आ गए। यहां दो दिन रुकने के बाद वह अपने गांव झूठ कब मरी थाना मोबारी आ गए। जबकि सोनिया वहां पर पश्चिम बंगाल में ही अलग हो गए। राजू और गोरी ने बताया कि उनके हिस्से में ₹100000 आए थे। पुलिस ने दोनों की निशानी पर ग्राम गधा सेक्टर 93 नोएडा से 70000 रुपए बरामद कर लिए हैं जबकि शेष पैसे आरोपियों ने खर्च कर दिया।
Greater Noida West के पंचशील ग्रीन-वन में चोरी की घटना सामने आई है। पंचशील ग्रीन-वन के एफ-3 टॉवर के फ्लैट नंबर 1106 में चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित मनीष ने बताया चार महीने पहले घर से गया था। जब मनीष अपने घर वापस आया तो देखा कि फ्लैट का लॉक था। लेकिन अंदर जाकर देखा तो घर के कई सामान गायब थे। यहां तक लॉकर भी टूटा था।

फ्लैट में कैसे घुसे चोर
मनीष चार महीने बाद अपने फ्लैट से वापस लौटा। सोचने वाली बात ये कि जब फ्लैट लॉक था तो चोरी कैसे हुआ। पीड़ित के मुताबिक उसके लैपटॉप के अलावा कई घरेलू सामान गायब हैं। इसके अलावा लॉकर का लॉक भी टूटा था। मनीष की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनीष ने इसकी शिकायत सोसायटी के मेंटिनेंस विभाग में भी की है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025