ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का खून से सना शव बरामद हुआ था। बुजुर्ग को सिर और गले पर चाकू से मारकर मौत के घाट उतारा गया था। वहीं अब इस घटना को लेकर चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी कोई और नहीं एक रिटायर्ड सीओ का बेटा है। चौकीदार की टोका-टोकी से नाराज होकर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसे थाना नॉलेज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला?
आपको बता दें कि मूलरूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग नंदराम ग्रेटर नोएडा गांव कुंडली में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह जेपी अमन सोसाइटी में चौकीदार थे । सोमवार को उनका शव जेपी अमन सोसाइटी से गांव कुंडली की ओर जाने वाले रास्ते के पास पुलिया पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में बुजुर्ग की के सिर और गले पर चाकू मारकर हत्या करने की बात सामने आई थी।
सोसाइटी में आते-जाते टोका-टाकी करने से नाराज था आरोपी
पकड़ा गए आरोपी शाश्वत सिंह के पिता शील कुमार सिंह यूपी पुलिस के रिटायर्ड सीओ रह चुके हैं। शील कुमार मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और उनका ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में भी फ्लैट है। यहां उनका बेटा शाश्वत सिंह रहता है। पुलिस की माने तो रिटायर्ड सीओ के बेटे शाश्वत सिंह निवासी जेपी अमन सोसाइटी ने वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चौकीदार नंदराम सोसाइटी में आते-जाते उसके साथ टोका-टोकी करता था। उसने कई बार नंदराम को ऐसा करने से मना किया था। जिसके बाद बीते सोमवार उसने नंदराम के सिर और गले पर चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025