लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग भी आज सपन्न हो गई। सातवें चरण में पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ सहित देश के 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गए हैं। सातवें चरण में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, एक्ट्रेस कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी एक्टर रवि किशन, काजल निषाद, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, विक्रमादित्य सिंह की किस्मत दांव पर थी। जिसका फैसला अब ईवीएम में कैद हो चुका है। सातवें चरण में शाम 5 बजे तक 58.34 मतदान दर्ज किया गया है। शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ है, जहां शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत से भी कम (48.86 प्रतिशत) मतदाताओं ने वोटिंग की है।
पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 69.89 प्रतिशत मतदान
सातवें चरण में शाम 5 बजे तक 58.34 मतदान दर्ज किया गया है। शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ है, जहां शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत से भी कम (48.86 प्रतिशत) मतदाताओं ने वोटिंग की है। वहीं अगर बात करें अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की तो झारखंड में 67.95, हिमाचल प्रदेश में 66.56, चंडीगढ़ में 62.80, ओडिशा में 62.46, पंजाब में 55.20 और उत्तर प्रदेश में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025