नोएडा प्राधिकरण की अवैध भूमाफियाओं पर पैनी नजर है। प्राधिकरण लगातार इनके खिलाफ कार्रवाई कर इनकी जड़ें काट रहा है। इसी के तहत आज भी नोएडा प्राधिकरण ने दो स्थानों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण ने इस कार्रवाई के दौरान करीब 5040 वर्ग मीटर क्षेत्रफल कब्जा मुक्त कराया। जिनकी कुल बाजार लागत लगभग 10.62 करोड़ रुपये आंकी गई है।
वर्क सर्किल 8 और 10 में की गई कार्यवाही
प्राधिकरण की टीम ने वर्क सर्किल 8 के अन्तर्गत सेक्टर-144 में अतिक्रमण कब्जे के खिलाफ कार्यवाही की। जिसमें अतिक्रमणकर्ता द्वारा प्राधिकरण की 1800 वर्गमीटर अधिसूचित भूमि पर अवैध रूप से निर्मित अस्थायी दुकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि की बाजार लागत लगभग 9 करोड़ रुपये अवगत कराई गई है। इसके अतिरिक्त वर्क सर्किल-10 के कार्यक्षेत्र में ग्राम कोण्डली में खसरा सं0 403 से अतिक्रमण हटाया गया। जहाँ अतिक्रमणकर्ता द्वारा नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। वर्क सर्किल के समस्त प्रबन्धक, अवर अभियन्ता, फील्ड स्टाफ एवं स्थल 6 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। अतिक्रमणमुक्त करायी गई इस भूमि का क्षेत्रफल लगभग 3240 वर्ग मीटर है, जिसकी बाजार लागत लगभग 1.62 करोड़ रुपये आंकलित है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025