राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान शहीद पथ पर अचानक एक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई. वहीं बिल्डिंग के मलबे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे की खबर के बाद मौके पर बचाव दल की टीमें पहुंची और दबे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा है. वहीं हादसे में तीन की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.
भारी बारिश के चलते भरभरा कर गिरी बिल्डिंग
जानकारी के अनुसार यह मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है. जहां पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास शहीद पथ पर एक पुरानी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. अंदेशा है कि भारी बारिश की वजह से यह बिल्डिंग गिरी है. बिल्डिंग के अंदर दवाईयों का काम होता है. जब हादसा हुआ है उस वक्त बिल्डिंग में करीब 20 लोग मौजूद थे. हादसे की सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया और तेजी से रेस्क्यू कराने के निर्देश दिए.
राहत और बचाव कार्य में जुटीं NDRF और SDRF की टीमें
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं. फिलहाल मलबे के अंदर से अब तक 12 से 15 लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला गया है. मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद हैं जिनकी मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है. हालांकि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है क्योंकि अभी भी 4-5 लोगों के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
सीएम योगी ने लिया पूरे मामले का संज्ञान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलने के बाद पूरे मामले पर संज्ञान लिया. सीएम योगी ने अधिकारियों से बात की और कहा कि वह भी मौके पर पहुंचे हैं और राहत कार्य में तेजी लाएं. सीएम ने घायलों के उपचार के लिए भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. एसडीएम सरोजनी नगर ने बताया कि अभी तक 10 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. जो बिल्डिंग गिरी है उसका नाम हरमिलाप टावर बताया जा रहा है. यह तीन मंजिला इमारत है जिसका आधा हिस्सा भारी बारिश की वजह से टूटकर गिर गया है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025