मार्च का महीना आ गया है और इस महीने के शुरू होते ही होली के त्योहार की धूम भी शुरू हो जाती है। वहीं ब्रज में होली का उत्सव सबसे प्रमुख उत्सवों में से एक है। यह उत्सव ब्रज के हर घर मंदिर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से ही होली का उत्सव शुरू हो जाता है। इन 40 दिनों में जो रंग ब्रज में उड़ता है, जितने अलग-अलग प्रकार से होली खेली जाती है वैसी होली शायद कहीं और देखने को नहीं मिलती। होली के मौके पर सभी भक्त राधा कृष्ण के साथ होली खेलना पसंद करते हैं। साथ ही इस मौके पर भगवान के लिए बाजारों में कई अनोखी पोशाक भी आ रही है।
बेहद खास है इस बार कान्हा जी की पोशाक
वृंदावन के पोशाक निर्माता कृष्ण लोक के दुकान मालिक गणेश अग्रवाल ने बताया ’कि इस बार होली के लिए कई खास तरह की पोशाक बाजार में आई हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बाजार में कटोरी पोशाकें आई हैं, जिसमें भगवान के कपड़ों पर ही रंग बिरंगी कलंगियों के साथ रंगों की कटोरी लगी हुई है। इन कटोरियों को गुलाल के ग्लिटर से सजाया जाता है। यह गुलाल वाला गिल्टर भी बेहद खास है। इसे अलग तरह से पिसवा कर उसमे रंग मिला कर कटोरियों पर लगाया जाता है। साथ ही कई तरह की पिचकारियां, मटकी और कई अलग तरह की चीजें भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुई हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025