ग्रेटर नोएडा में चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. जहां एक ओर रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक- चौबंद करने में जुटी थी. तो वहीं चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना डाली. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. जब चोरों ने एक ही बिल्डिंग के दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला. चोर घरों में रखे आभूषण, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर रफूचक्कर हो गए. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
40 लाख के आभूषण और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
थाना सेक्टर बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत पी थ्री सेक्टर में चोरों ने एक ही बिल्डिंग में बने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है. पीड़ित का आरोप है कि चोर घर से 40 लाख के आभूषण, नकदी व अन्य सामान चुराकर ले गए हैं. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
जल्द होगा पूरे मामले का पर्दाफाश
थाना बीटा-2 प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि पीड़ित से बातचीत की गई है. उनकी ओर से बताया गया है कि रक्षाबंधन के दिन वह सुबह आठ बजे रिश्तेदार के यहां गए थे. रात में जब वह वापस आए तो उनको चोरी की जानकारी हुई. जिस मकान में चोरी हुई है वह तीन मंजिला मकान है. पुलिस ने सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है. पुलिस ने दावा किया है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025