बीते दिन 6 जून को भारतीय फुटबॉल टीम ने कोलकाता में कुवैत की टीम के साथ मैच खेला, इस मैच में भारतीय फुटबॉल की शान कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल करियर से संन्यास ले लिया, हालांकि वो क्लब से खेलते रहेंगे। ये मैच फीफा विश्व कप 2026 का क्वालिफायर मैच था, जोकि ड्रॉ रहा। सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान के साथ ही विश्व के बड़े फुटबॉलर्स में गिने जाते हैं, हालांकि अपने आखिरी मैच में वो कोई गोल नहीं कर सके। सुनील छेत्री को फुटबॉल की ‘दुनिया का धोनी’ कहा जाता है, जानिए उनके अब तक के सफर के बारे में...
विश्व में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में सुनील छेत्री चौथे स्थान पर

इंडियन फुटबॉल टीम के कप्तान रहे सुनील छेत्री दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का नाम चौथे नंबर पर है। सक्रिय खिलाड़ियों में देखें, तो सुनील छेत्री से आगे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128 गोल) और लियोनल मेसी (106 गोल) ही हैं। तीसरे स्थान पर ईरान के रिटासर हो चुके दिग्गज अली डेई (108 गोल) हैं।
सबसे ज्यादा गोल करने वाले भारतीय
सुनील छेत्री ने साल 2005 में डेब्यू किया था। उन्होंने इंटरनेशनल करियर में 151 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 94 गोल किए। सुनील छेत्री सबसे ज्यादा 7 बार भारत के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके हैं। फुटबॉल में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सुनील छेत्री को साल 2011 अर्जुन पुरस्कार, 2019 में पद्मश्री और साल 2021 में खेलरत्न से सम्मानित किया गया था। इसी के साथ ही इंडियन सुपर लीग (ISL) में वो पहले और सबसे ज्याद हैट्रिक लगाने वाले भारतीय हैं। साथ ही इंटरनेशनल करियर में 4 हैट्रिक लगाकर, वो सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने वाले भारतीय फुटबॉलर हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025