Greater Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना और गर्लफ्रेंड काजल को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस की याचिका पर सुनवाई आज कोर्ट में होगी। हालांकि दोनों को कोर्ट नहीं लाया जाएगा। सोमवार को पुलिस की ओर से पेश की याचिका पर बहस के दौरान रवि काना के वकील ने कहा था कि सुंदर भाटी गैंग से रवि की जान को खतरा है। इसके बाद कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पेश होने की अर्जी स्वीकार कर लिया था।
रिमांड याचिका पर आज होगी सुनवाई
अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पुलिस की ओर से रवि काना और काजल झा की रिमांड लेने के लिए याचिका कोर्ट में पेश की गई थी। सुनवाई के दौरान उन्होंने कोर्ट को बताया था कि रवि काना, सुंदर भाटी गैंग के निशाने पर है। जेल से कोर्ट तक लाने- ले जाने में उसकी जान को खतरा है। कोर्ट ने दलील स्वीकार करते हुए मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के लिए आदेश दिया है।
बता दें कि रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को थाईलैंड में 23 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनोंको शुक्रवार को भारत लाया गया और शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
इसलिए भाटी गैंग के निशाने पर रवि काना
गौरतलब है कि रवि काना के छोटे भाई हरेंद्र प्रधान की वर्ष 2015 में हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में रवि काना गवाह था। इसके बाद ही रवि काना, सुंदर भाटी गैंग के निशाने पर आ गया था। 2015 में हरेंद्र नागर की हत्या के बाद रवि काना ने अनिल दुजाना गैंग से तार जोड़ लिए थे।
जिस जेल में है रवि उसी में बंद हैं सुंदर भाटी के गुर्गे
रवि काना और काजल झा को लुकसर जेल में रखा गया है। इसी जेल में सुंदर भाटी का भतीजा अनिल भाटी सहित गिरोह से कई गुर्गे बंद हैं। इसे देखते हुए रवि काना ने जेल प्रशासन से जान का खतरा बताया है। पुलिस की ओर से भी जेल प्रशासन को दोनों गुटों को रंजिश के बारे में बताया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025