Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, इको विलेज वन सोसाइटी की लिफ्ट के ऊपर लगा टाइल पत्थर अचानक से भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त लिफ्ट के बाहर कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। एक हफ्ते पहले भी इको विलेज वन सोसाइटी में एक और लिफ्ट की ऊपर का पत्थर गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया था। अब फिर से लिफ्ट के ऊपर का पत्थर गिरने से सोसाइटी के लोगों में डर का माहौल है।
एक सप्ताह पहले भी हुआ था हादसा
ग्रेटर नोएडा सुपरटेक इको विलेज 1 के A1 टावर की चौथा फ्लोर पर अचानक से आज फिर लिफ्ट के ऊपर लगा टाइल्स का भारी पत्थर अचानक से गिर गया। जैसे ही पत्थर गिरा और आवाज आई सोसाइटी के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसकी शिकायत मेंटेनेंस विभाग से की। हालांकि लगभग हफ्ते भर के अंदर दूसरी घटना से सोसाइटी वादियों में डर का माहौल है। बीते दिनों K2 टावर की लिफ्ट का पत्थर टूटकर युवक के ऊपर गिरा था, जिससे युवक के सर में चोट आई थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025