लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखते हुए बड़े वादे किए गए है. सबसे बड़ा वादा अगले 5 साल तक फ्री में राशन, तो 70 साल से ऊपर वाले हर बुजुर्ग को आयुष्मान कार्ड के तहत कवर किया जाएगा. इस संकल्प पत्र को अब जन-जन तक पहुंचाने का काम बीजेपी नेता कर रहे है. इसी क्रम में गौतबुद्धनगर में संकल्प पत्र को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. जिसमें योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे, बता दें ये प्रेस कॉन्फ्रें YMCA क्लब ग्रेटर नोएडा में जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी के नेतृत्व में आयोजित की गई
"मोदी सरकार तीसरी बार 4 जून को 400 पार के साथ आ रही"
इस दौरान मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा 'कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में हर वक्त भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में कार्य किया है और 2024 संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का रोडमैप लाई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के घोषणा पत्र के जरिये 15 लाख सुझाव प्राप्त कर भाजपा संकल्प पत्र बना है। जिसके विभिन्न प्रकार के मुद्दे बातों को २४ भागों में बांटा गया है। पूरे देश का विकास मोदी की गारंटी है। ग़रीब परिवारों के सेवा, मध्यम वर्ग परिवारों का विकास, नारी शक्ति का सशक्तिकरण, युवाओं को अवसर,वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता, किसानों और श्रमिक का सम्मान, भारत को ग्लोबल मैन्यूफ़ैक्चरिंग बनाना, विश्वस्तरीय इंफ्राटेक्चर सुशासन और मेडिकल शिक्षा में सीटे बढ़ाई जायेंगी।' साथ ही कहा 'कि भाजपा ने जो वादा 2014 और 2019 के घोषणा पत्र में किया वो सब हमारी सरकार ने पूरे किए हैं। पार्टी का मूलमंत्र सबका विकास सबका साथ सबका विश्वास जिस पर चलकर मोदी सरकार जनता के लिए किए गए कार्यों के बल पर तीसरी बार 4 जून को 400 पार के साथ आ रही है।'
प्रेस वार्ता में मौजूद रहे कार्यकर्ता
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, लोकसभा प्रभारी अनिल सिसोदिया, लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी, जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, कर्मवीर भाटी,लोकसभा मीडिया प्रभारी अर्पित तिवारी ,पंकज रावल ,सत्यपाल शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा मनोज भाटी ,मनीष भाटी, अजीत मुखिया ,जितेन्द्र भाटी ,बिजेंद्र रावल बीना शुक्ला ,राजेश भाटी आदि कार्यकर्ता प्रेस वार्ता के अवसर पर मौजूद रहे.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025