Greater noida: दादरी में एक युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला हुआ है। वारदात दादरी थाना क्षेत्र के इस्लामिया मदरसे के पीछे नई आबादी का है। जहां दो लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक पर चाकू से हमला
जानकारी के मुताबिक शादाब पर अचानक दो लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वो अपने गली में घूम रहा था। बताया जा रहा है पहले आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौच की। जब शादाब ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। जिससे शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। शादाब को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
CCTV में कैद हुई वारदात
युवक पर चाकूबाजी की वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025