सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस ने खुद पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करके इसकी जानकारी दी। 23 जून को आखिरकार 7 साल के रिलेशनशिप के बाद परिवार की मौजूदगी में कपल ने शादी की।

जिसके बाद मुंबई में पार्टी का रिसेप्शन भी आयोजित किया गया। रिलेप्शन पार्टी में रेखा से काजोल, अनिल कपूर, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, सलमान खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अली फजल और ऋचा चड्ढा जैसे स्टार्स ने शिरकत कर इसकी रौनक बढ़ाई।
परिवार संग इमोशनल हुई सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर चर्चा थी कि पिता शत्रुघ्न को जहीर इकबाल संग शादी कुबूल नहीं है। लेकिन फिर वो मान गए और बेटी की खुशी के लिए हामी भर दी। जिसके बाद कोर्ट मैरिज के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने पिता का हाथ पकड़ा हुआ है, तो रिसेप्शन पार्टी में भी वो रॉयल ब्लू कलर के कुर्ते और पत्नी पूनम साथ पहुंचे।
सोनाक्षी संग जहीर का डांस वायरल

रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा की मुस्कान ने बटोरी सुर्खियां। परिवार संग कई इमोशनल पल यादगार बने। तो रिसेप्शन के दौरान जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने कई गानों पर डांस किया। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा का गाना तेरे मस्त-मस्त दो नैन का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा की लाल रंग की साड़ी की भी बेहद चर्चा है। लाल रंग की साड़ी में मांग में सिंदूर लगाए सोनाक्षी की तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही पूरे फंक्शन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर खुशी भी साफ झलक रही है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मीडिया के सामने पोज किया, तो साथ ही पैपराजी के साथ भी फोटो खिचवाई।

आपको बता दें, इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी कोर्ट मैरिज के दौरान की तस्वीरें भी साझा की थीं। जिसमें सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने सफेद रंग के कपड़े हैं। साथ ही रोमेंटिंक पोज भी दिए हैं। इन फोटों में कोर्ट मैरिज के दौरान सोनाक्षी ने अपने पिता का साथ पकड़ा हुआ है, जोकि पिता-बेटी का भावुक पल था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025