Greater Noida West: मेट्रो, रजिस्ट्री, आईआरपी की मनमानी और रुके प्रोजेक्ट शुरू करने की मांग को लेकर रविवार को एकमूर्ति पर बड़ी संख्या में घर खरीदारों ने प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर के सफल प्रदर्शन के बाद सभी लोगों ने मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा की और रजिस्ट्री, मेट्रो, रुके प्रोजेक्ट शुरू करने की मांग और आईआरपी की मनमानी के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।
नेताओं ने मेट्रो पर लगातार ठगा
नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि भूख हड़ताल पर विचार किया जा रहा है। लगातार मांगों से सरकार को अवगत करा रहे हैं लेकिन समाधान अभी तक नहीं मिला है। विरोध प्रदर्शन में अहम भूमिका निभा रहे मिहिर गौतम ने कहा है कि नए साल में भूख हड़ताल पर सभी लोगों से राय ली जा रही है। सभी तैयार हैं कि मांगों के समर्थन में हमें जल्द से जल्द भूख हड़ताल करनी चाहिए। नेफ़ोवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपांकर कुमार, राजकुमार, रोहित मिश्रा, महेश यादव, रवींद्र सिन्हा, आरसी भट्ट, अंबिका सिंह, सुधांशु किशोर, वीके सक्सेना, समीर भारद्वाज, सुमन लता, अंबिका सिंह, शिव सुथर का कहना है कि नेताओं ने मेट्रो पर लगातार ठगा है। हर चुनाव में वादा किया जाता है लेकिन मेट्रो को लेकर कोई काम नहीं होता है। अब हम वादों के झांसे में नहीं आने वाले हैं।
ग्रेनो वेस्ट को बेहतर शहर बनाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे
लगातार विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे अनिल रात्रा, अजय कठुरिया, गंगेश कुमार, अशोक श्रीवास्तव, सोनपाल गुप्ता, पीके श्रीवास्तव, एलडी शर्मा, योगेश, वैभव, प्रतीक, आदित्य, संजय सहित मौजूद सभी लोगों का कहना है कि रुके प्रोजेक्ट में काम नहीं हो रहे, रजिस्ट्री पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। आखिर कब तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट समस्याओं का शहर बना रहेगा। सभी लोगों का कहना है सरकार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ सौतेला व्यवहार बंद करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में सभी लोगों ने कहा है कि हम एकजुट रहेंगे और किसी भी हालत में अब नहीं रुकेंगे और मिलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बेहतर शहर बनाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025