Sitapur: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिगुल बज चुका है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को सीतापुर जेल पहुंचे. यहां उन्होंने जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की. करीब एक घंटे की इस मुलाकात के बाद सियासत तेज हो गई है.
अखिलेश-आजम की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव और आजम खान के बीच राम लोकसभा सीट को लेकर बातचीत की गई है और अब शायद अखिलेश यादव रामपुर लोकसभा सीट से टिकट की घोषणा भी कर सकते हैं. हालांकि, उम्मीदवार इस सीट से सपा मुखिया किसे उम्मीदवार बनाएंगे इसको लेकर अभी अटकलें लगी हुई है. वहीं, जैसे ही अखिलेश यादव सीतापुर जेल पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई.
यह है पूरा मामला
बता दें कि, फेक बर्थ सर्टिफिकेट मामले के चलते आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुला आजम को दोषी करार देते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई गई थी. फेक बर्थ सर्टिफिकेट का यह केस साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़ा है. तब अब्दुल्ला आजम ने रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उनकी जीत भी हुई थी. वहीं, जब चुनाव का परिणाम आया उसी दौरान उनके खिलाफ हाई कोर्ट में केस दर्ज किया गया था.
आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने चुनावी फार्म में जो उम्र बताई है, असल में उनकी उम्र उतनी नहीं है. अब्दुल्ला विधायक का चुनाव लड़ने की उम्र का पैमाना पूरा नहीं करते हैं. शैक्षणिक प्रमाण पत्र में अब्दुल्ला का डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी 1993 है, जबकि जन्म प्रमाण पत्र में 30 सितंबर 1990 है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025