Delhi: इन दिनों आईपीएल मैच खेला जा रहा है. जिसे लेकर लोगों में काफी क्रेज है. लेकिन इसी दौरान एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. गिल पर यह जुर्माना धीमी ओवर गति को लेकर लगाया गया है.
12 लाख का जुर्माना
वहीं, आईपीएल के एक बयान में कहा गया है कि आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था. इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. दरअसल, शुभमन गिल की कप्तानी में मंगलवार को गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम को 63 रनों से हराया था. जबकि इससे पहले गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था.
कप्तान के तौर पर पहला अपराध
बता दें कि, कप्तान के तौर पर गिल का यह पहला अपराध था. लेकिन अगर वह दूसरी बार ऐसे अपराध करते हैं तो उनपर 30 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. वहीं, तीसरी बार यह जुर्म करने पर गिल पर एक मैच का बैन भी लग सकता है.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टाइलिश क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अनन्या पांडे के साथ शुभमन गिल की फोटो वायरल हुई, जिसे देखकर फैंस को रियान पराग की याद आ गई और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ही आ गई।
शुभमन गिल ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ एक ऐड शूट किया। जिसकी तस्वीर शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो के बाहर आते ही वो ट्रेंड करने लगी। जिसके बाद सिर्फ अनन्या पांडे और शुभमन गिल ही नहीं रियान पराग भी ट्रेंड में आ गए। यूजर्स सोशल मीडिया पर लिखने लगे कि ''दुश्मन न करे दोस्त ने जो किया है।'' यूजर ने शुभमन गिल को ट्रोल कर दिया।
सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रियान पराग का नाम अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है। रियान पराग और शुभमन गिल दिलीप ट्रॉफी 2024 में खेलने की तैयारी कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियाग पराग को अनन्या पांडे पर क्रश है। वहीं, शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का डेट कर रहे हैं, ऐसी खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। सारा तेंदुलकर शुभमन गिल की बहन के साथ स्पॉट हो चुकी हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025