फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए स्त्री-2 का ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर को शुरूआत में ही सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है। अपनी पुरानी स्टार कास्ट को बरकरार रखते हुए इस बार फिल्म में हॉरर यूनिवर्स के कुछ कैमियो भी देखने को मिल सकते हैं। फिल्म स्त्री-2 लॉग वीकेंड 15 अगस्त को थियेटर्स में दस्तक देगी।
स्त्री करेगी रक्षा!

स्त्री का पहला भाग देखने वाले जानते हैं कि चंदेरी पुराण वो पुराण है जिसमें स्त्री और उसके पीछे की सभी बातों की जानकारी मिलती है। स्त्री-2 के ट्रेलर की शुरूआत होती है, सरकटे के इंट्रोडक्शन के साथ। जिसमें पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि चंदेरी पुराण में साफ लिखा है कि स्त्री के जाते ही वो आएगा, जिसने स्त्री को स्त्री बनाया और वो है सरकटा। इस बार गांव में निशाना मर्द नहीं महिलाएं बनेंगी, तो राजकुमार राव रियल के राजकुमार बनकर गांव की रक्षा करने के लिए निकलेंगे और इस सब में उनका साथ देंगी श्रृद्धा कपूर।
श्रद्धा का किरदार पहले से ज्यादा अहम?

स्त्री-2 में श्रद्धा कपूर का किरदार पहले भाग से ज्यादा अहम रहने वाला है। राजकुमार राव का किरदार बिक्की और उनके दोस्तों की गैंग और श्रद्धा के साथ नए एडवेंचर के लिए तैयार है। रूद्र भैया यानी कि पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने ज्ञान के भंडार के साथ मदद करने को तैयार बैठे हैं। लेकिन एक बात और ट्रेलर से साफ है कि श्रद्धा का किरदार कभी आम लड़की का तरह नजर आता है, तो कभी स्त्री के तौर पर दिखाई देता है। ऐसे में उम्मीद है कि मेकर्स इसपर भी कुछ नया लेकर आ सकते हैं।
कैमियों के ट्रेंड में शामिल हुई स्त्री
'स्त्री 2' के डायरेक्टर अमर कौशिक हैं, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म के साथ ही 'बाला' और 'भेड़िया' भी डायरेक्ट की है। ट्रेलर में ये देखा जा सकता है कि कहानी में हॉरर-कॉमेडी के बैलेंस के साथ ही, जबरदस्त सरप्राइज भी होने वाले हैं। वरुण धवन के किरदार 'भेड़िया' और हॉरर यूनिवर्स के बाकी किरदारों के कैमियो भी कहानी को और दिलचस्प बनाने वाले हैं। फिल्म 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।
श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री-2 थियेटर्स में धूम मचा रही है। फिल्म में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव समेत सभी कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफें हो रही हैं। फिल्म ने साल की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है। तो फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फिल्म की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम पर पछाड़ दिया है।
इंस्टाग्राम पर श्रद्धा निकलीं पीएम मोदी से आगे

स्टारकिड्स में शायद श्रद्धा कपूर ऐसी इकलौती कलाकार होंगी, जिन्हें नेपोटिज्म की बहस के कुछ दूर रखा जाता है। श्रद्धा कपूर को मिलियंस में लोग फॉलो करते हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस भारत में इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले टॉप-3 लोगों में शामिल हो गई हैं। श्रद्धा कपूर को ये उपलब्धि 'स्त्री 2' रिलीज के बाद मिली है।

अब इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स पीएम मोदी से ज्यादा है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 91.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
श्रद्धा कपूर शामिल हुईं टॉप-3 में

अब इंस्टाग्राम पर भारत में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की बात करें, तो श्रद्धा कपूर टॉप 3 की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। इस लिस्ट में नंबर पर विराट कोहली (271 मिलियन फॉलोअर्स), दूसरे पर प्रियंका चोपड़ा (91.8 मिलियन फॉलोअर्स) और तीसरे पायदान पर श्रद्धा कपूर हैं। बाकी सितारों के फॉलोअर्स की बात करें, आलिया भट्ट के 85.1 मिलियन फॉलोअर्स और दीपिका पादुकोण के 79.8 मिलियन फॉलोअर्स और शाहरुख खान के 47.3M फॉलोअर्स हैं।
'स्त्री 2' ने कमाएं 250 करोड़

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2', बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ये साल 2024 की बिगेस्ट ओपनकर फिल्म बन गई है। धासू ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था। फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा कपूर लीड रोल में और पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के साथ कई कलाकार शामिल हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025