Noida: सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह नोएडा पुलिस और इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर बदमाश नवीन शर्मा पुलिस की गोली से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार बदमाश नवीन गोगी गैंग और कपिल मान गैंग के लिए शार्प शूटर अरेंज करता है।
पुलिस ने रोका तो बदमाश ने शुरू कर दी फायरिंग
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल के मुताबिक, थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा मंगलवार को सेक्टर 43 पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने को प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में 25 हजार ईनामी शूटर नवीन शर्मा के पैर में पुलिस की गोली लगने घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश नवीन विजय विहार फेस-2 दिल्ली का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, एक बाइक बरामद हुआ है।
कपिल मान गैंग का है मुख्य शूटर
गिरफ्तार बदमाश नवीन शर्मा सेक्टर 39 नोएडा पर 19 जनवरी को सेक्टर 104 में हुए एयर इंडिया क्रू मेम्बर की हत्या में वाछित अपराधी था। आरोपी कपिल मान गैंग का मुख्य शूटर है। आरोपी कपिल के साथ मिलकर दिल्ली में बिल्डर की हत्या को अंजाम दिया था। नवीन द्वारा सेक्टर 104 की घटना में कपिल को रैकी कर सूचना दी गयी थी और शूटर उपलब्ध कराये गये थे। अन्य कई गैंग का भी अभियुक्त सक्रिय सदस्य है। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी की जा रही है।
Noida: थाना सेक्टर-142 पुलिस, सीडीटी टीम व सर्विलान्स टीम ने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने वाले वांटेड मुख्य आरोपी सहित दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, स्कूटी अवैध हथियार बरामद किया है।
मुख्य साजिशकर्ता नीरज भी गिरफ्तार
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र के अनुसार, 15 सिंतबर को थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत के सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के पास एक प्रॉपर्टी डीलर नवीन्द्र झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में तत्काल केस दर्ज करते हुए सफल अनावरण के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। एडीसीपी ने बताया कि रविवार को थाना सेक्टर-142 पुलिस, सीडीटी टीम व सर्विलान्स टीम ने मुख्य आरोपी नीरज और शूटर बृजपाल और रामवीर उर्फ को गिरफ्तार किया गया है।
शूटरों को 3 लाख रुपये एडवांस और स्कूटी दी थी
पूछताछ के दौरान नीरज गुप्ता द्वारा बताया गया कि उसका नवीन्द्र झा से प्लॉट व पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। जिस पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नवीन्द्र झा की हत्या करने की योजना बनायी थी। शूटर रामवीर व बृजपाल से 5,00,000 रुपये में हत्या करने का सौदा किया गया था। 3,00,000 रुपये उन्हे पेशगी के रूप में शुरु में ही दिये गये थे। इसके साथ ही दोनों शूटर को एक स्कूटी दी गई थी, जिसकी हैड लाईट नीले रंग की कर दी थी।
आरोपियों पर 25-25 हजार का था इनाम घोषित
नीरज ने बताया कि 15 सितंबर बात करने के लिए नवीन्द्र झा को मेट्रो स्टेशन सेक्टर-137 नोएडा के पास बुलाया। जहां पर रामवीर ने गोली मारकर नवीन्द्र झा की हत्या कर दी और मौके से स्कूटी से भाग गये थे। शूटर रामवीर व बृजपाल हत्या करने से पूर्व होटल पैराडाईज में रुके थे, जिसके विषय में जानकारी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25000-25000 रुपये इनाम के रुप मे घोषित है।
आठवीं पास दोनों शूटर करते हैं खेतीबाड़ी
नवीन्द्र कुमार झा का नीरज गुप्ता से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। जिसमें नवीन्द्र से आरोपी द्वारा एक बार पैसा अदा करने के बावजूद प्लॉट के एवज में और धन की मांग की जा रही थी। जिसमें समझौता करने क लिए सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के पास बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बृजपाल पुत्र (शूटर) 45 2 रामवीर उर्फ गदल ने नवीन्द्र कुमार झा के सिर में गोली मारकर हत्या करायी गयी थी। साक्ष्य संकलन करते हुए वांछित 02 आरोपियों को एल जी चौक नॉलेज पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी नीरज फल का ठेला लगाता है कक्षा 9 तक पढ़ाई की है। वहीं, शूटर बृजपाल खेती करता है और 8वीं तक शिक्षित है। शूटर राम वीर उर्फ गदल भी खेती करता है और आठवीं पास है।
Greater Noida: SWAT टीम गौतमबुद्धनगर, थाना दनकौर व थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा शासन द्वारा चिह्नित माफिया सुंदर भाटी गैंग के चार सदस्यों को अवैध हथियार के साथ गिरफ़्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर SWAT टीम , थाना दनकौर व थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा सुंदर भाटी गैंग के तीन सदस्यों नितिन बढ़पुरा, दिनेश घँघोला, रिंकु नारौली को तीन अवैध पिस्टल व चार तमंचों के साथ गिरफ़्तार किया है।
असलहों का सौदागर संदीप भी गिरफ्तार
इस जानकारी के बाद जब पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से संदीप नागर के घर पर दबिश दी गयी तो मौक़े से एक बुलेट प्रूफ कार, एक पिस्टल, एक रायफल व एक पिस्टल (एयर गन) बरामद हुए है। मौक़े से ही संदीप के अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी गिरफ़्तारी पर संदीप के कुछ परिजनों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए विरोध किया गया। विरोध करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया गया है। सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ग्रामीणों ने गिरफ्तारी का किया विरोध
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को 3 पिस्टल व 3 तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोग यह असलाह संदीप से खरीद कर लाते हैं। इसके बाद जब पुलिस टीम ग्राम जुनैदपुर मँड़ैया पहुंची तो संदीप के परिजनों व अन्य कुछ ग्रामीणों द्वारा कार सरकार में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया। संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदीप पुलिस का बर्खास्त सिपाही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025