रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' लगातार सुर्खियों में हैं। ‘वीकेंड का वॉर’ में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका घर से बेघर हो गईं हैं, तो अदनान खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। अरमान मलिक के विशाल को थप्पड़ मारने पर ‘वीकेंड का वॉर’ में अरमान मलिक की क्लास लगी है। साथ ही शो में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली शिवानी कुमारी को घर के अंदर अनिल कपूर और रवि किशन ने फटकार लगाई, तो घर के बाहर एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वो शिवानी का ब्वॉयफ्रेंड है।
रवि किशन बोले ‘ऐसे नहीं होते गांव वाले’

‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड देखकर इस बार दर्शकों को काफी मजा आया। शो की शुरुआत शिवानी से हुई। अनिल कपूर स्टेज पर आए और उन्होंने शिवानी से कहा कि ‘क्या वो सच में बदतमीज हैं या फिर नामसझ होने की एक्टिंग करती रहती हैं’। इसके बाद शो में एंट्री हुई भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की। रवि किशन ने कहा कि ‘आप औरेया से आती हैं, वहां कितनी प्यारी भाषा बोली जाती है, लेकिन आप भाषा की आड़ में रणवीर को छेड़ती हैं और बेधड़क बदतमीजी करती हैं’। रवि किशन ने कहा कि ‘आप इस बात का फायदा नहीं उठा सकती कि गांव से हैं, गांव वाले ऐसे नहीं होते’। जिसके बाद रवि किशन की बात सुनकर शिवानी रोने लगती हैं और मम्मी की कसम खाती हैं।
पेरेंट्स को देख विशाल के नहीं थमें आंसू

शिवानी को फटकार पड़ने के बाद शो में विशाल के मम्मी-पापा की एंट्री हुई। उनको देखते ही विशाल फूट-फूटकर रोने लगे। विशाल के मम्मी पापा ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है, सारा देश देख रहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। इसके बाद वो बिना अरमान मलिक का नाम लिए कहते हैं कि उनके बेटे को जो लोग भी जज कर रहे हैं, उनको बता दें कि 20 दिन में कोई किसी को जज नहीं कर सकता है।
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका हुईं बेघर

इसके बाद शो में एलिमिनेशन का नंबर आया। वीकेंड के वॉर में इस बार वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पत्ता साफ हो गया है। वो 5वीं कंटेस्टेंट हैं जो कि बेघर हुई हैं। शो से बाहर होने से पहले चंद्रिका को अनिल कपूर के गुस्से का सामना करना पड़ा है।
अदनान शेख की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

इसके बाद शो में अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। अनिल कपूर ने शो में अदनान शेख का स्वागत किया और बताया कि उनके सोशल मीडिया पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलेवर्स हैं। इसके बाद अनिल कपूर अदनान से पूछते हैं कि क्या इस बार फिर से हिस्ट्री रिपीट होगी? इस पर अदनान ने खुद को विनर बताया और कहा कि शो में उनके दुश्मन लवकेश कटारिया हैं।
सामने आया शिवानी का ब्वॉयफ्रेंड

अब आपको शो के बाहर की एक न्यूज बताते हैं, जहां पर एक व्यक्ति, जिनका नाम अमित मिश्रा बताया जा रहा है, उन्होंने दावा किया है कि वो शिवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। उन्होंने कहा 'हमने तीन साल पहले एक साथ काम शुरू किया था। उस समय वो वायरल हुई थी। हमारा कोलैबरेशन हुआ था। धीरे-धीरे दोस्ती हुई, अटैचमेंट हुआ फिर प्यार हुआ और एक-दूसरे को प्रपोज किया। अब मुद्दा ये है कि वो बिग बॉस में जा चुकी है और घर में इस बात से इनकार कर रही है कि वो किसी लड़के को नहीं जानती उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। वो झूठ क्यों बोल रही है, बल्कि उसके घर में मेरे को सब जानते हैं। फिर सबके सामने वो झूठ क्यों बोल रही है। मुझे लगा पहले कि ये सिर्फ एक गेम होगा, लेकिन चीजें अब ओवर लिमिट होती जा रही हैं। ऐसा क्यों कर रही है ये जवाब चाहिए बस।'
‘बिग बॉस ओटीटी-3’ में कंटेस्टेंट की कहासुनी अब तेज-तर्रार लड़ाई में तब्दील हो रही हैं। यूपी की शिवानी का टास्क के दौरान रोना काफी चर्चा में हैं। बिग बॉस के घर में हुए राशन टास्क में शिवानी रोने लगी, उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 में घरवालों को राशन टास्क के लिए दो अलग-अलग टीमों में बांटा गया। जिसके बाद शिवानी कुमारी रोने लगीं।
राशन टास्क के लिए दो टीमों में बटे घरवाले

बिग बॉस के राशन टास्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। टीम-ए में विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, सना मकबूल और शिवानी कुमारी को रखा गया। वहीं, टीम-बी में अरमान मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव और नेजी को रखा गया। इसके बाद, दोनों टीमों को एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने को कहा गया। रणवीर शौरी, जोकि हेड ऑफ द हाउस हैं, उन्होंने अरमान की टीम को विजेता घोषित किया। हालांकि, राशन दोनों टीमों को बराबर-बराबर बांटा।
जानिए क्यों रोईं शिवानी कुमारी?
राशन टास्क की शर्तों के मुताबिक एक टीम- दूसरी टीम के साथ अपना राशन शेयर नहीं कर सकती है। इसलिए टीम-ए ने अपना अलग खाना बनाया और टीम-बी ने अपना अलग खाना बनाया। ये देखकर शिवानी रोने लगीं। उन्हें ऐसा लगने लगा कि घर में बंटवारा हो गया और घर के सबसे बड़े सदस्य (रणवीर शौरी) का हाथ उनके ऊपर से उठ गया है।

शिवानी ने रोते हुए कहा कि ‘पूरा घर बंट गया। ये सब चीजें हमने देखी हैं। सब इकट्ठे रहते हैं और फिर अचानक से बंटवारा हो जाता है और परिवार बिखर जाता है। एक महीना साथ रहे हम लोग, खाना-पीना साथ किया, वो नहीं होता है। नई बहू आती है और मां-बाप अलग हो जाते हैं। हमें ऐसा लग रहा कि हम लोग बच्चें हैं और वो लोग बड़े हैं। रणवीर भैया इतने बड़े हैं, पिता की फीलिंग आती है उनसे। हमने उनसे पूछा कि सब्जी खाएंगे, उन्होंने मना कर दिया। कितनी भी लड़ाई-झगड़ा हो जाए, हम खाना साथ ही बनाते थे। मेरे पापा तो हैं नहीं, हमें नहीं पता पापा का प्यार क्या होता है, पर पता नहीं रणवीर भैया को देखकर हमें लगा कि…।’ इसके बाद शिवानी फूट-फूटकर रोने लगीं। जिसके बाद उनके साथी मेंबर सना, लवकेश और विशाल उन्हें समझाने लगे।
कृतिका के साथ हुई लड़ाई

शिवानी कुमारी और अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका की फाइट की भी खूब चर्चा हैं। जिसमें कृतिका शिवानी से कहती हैं कि ‘शिवानी नहा ले क्योंकि हम खाना बना रहे हैं न, इसलिए बोल रही हूं’। इस बात पर शिवानी बहुत चिढ़ जाती हैं। शिवानी कहती हैं कि ‘सुबह का खाना थोड़ी बना रहे हैं। शाम का खाना बना रहे हैं’। इस पर दोनों की बहस होती है और कृतिका घरवालों को बताती हैं कि ‘अभी शिवानी पैर ऊपर करके खुजला रही थी और उसके बाद काम करने लगी’। इस बात पर शिवानी और भी भड़क जाती हैं और कहती हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इसके बाद से दोनों के बीच बहस होने लगती है। शिवानी कृतिका को हाथ लगाती हैं तो कृतिका भड़क जाती हैं और शिवानी को धक्का देती हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025