रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' लगातार सुर्खियों में हैं। ‘वीकेंड का वॉर’ में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका घर से बेघर हो गईं हैं, तो अदनान खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। अरमान मलिक के विशाल को थप्पड़ मारने पर ‘वीकेंड का वॉर’ में अरमान मलिक की क्लास लगी है। साथ ही शो में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली शिवानी कुमारी को घर के अंदर अनिल कपूर और रवि किशन ने फटकार लगाई, तो घर के बाहर एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वो शिवानी का ब्वॉयफ्रेंड है।
रवि किशन बोले ‘ऐसे नहीं होते गांव वाले’

‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड देखकर इस बार दर्शकों को काफी मजा आया। शो की शुरुआत शिवानी से हुई। अनिल कपूर स्टेज पर आए और उन्होंने शिवानी से कहा कि ‘क्या वो सच में बदतमीज हैं या फिर नामसझ होने की एक्टिंग करती रहती हैं’। इसके बाद शो में एंट्री हुई भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की। रवि किशन ने कहा कि ‘आप औरेया से आती हैं, वहां कितनी प्यारी भाषा बोली जाती है, लेकिन आप भाषा की आड़ में रणवीर को छेड़ती हैं और बेधड़क बदतमीजी करती हैं’। रवि किशन ने कहा कि ‘आप इस बात का फायदा नहीं उठा सकती कि गांव से हैं, गांव वाले ऐसे नहीं होते’। जिसके बाद रवि किशन की बात सुनकर शिवानी रोने लगती हैं और मम्मी की कसम खाती हैं।
पेरेंट्स को देख विशाल के नहीं थमें आंसू

शिवानी को फटकार पड़ने के बाद शो में विशाल के मम्मी-पापा की एंट्री हुई। उनको देखते ही विशाल फूट-फूटकर रोने लगे। विशाल के मम्मी पापा ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है, सारा देश देख रहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। इसके बाद वो बिना अरमान मलिक का नाम लिए कहते हैं कि उनके बेटे को जो लोग भी जज कर रहे हैं, उनको बता दें कि 20 दिन में कोई किसी को जज नहीं कर सकता है।
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका हुईं बेघर

इसके बाद शो में एलिमिनेशन का नंबर आया। वीकेंड के वॉर में इस बार वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पत्ता साफ हो गया है। वो 5वीं कंटेस्टेंट हैं जो कि बेघर हुई हैं। शो से बाहर होने से पहले चंद्रिका को अनिल कपूर के गुस्से का सामना करना पड़ा है।
अदनान शेख की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

इसके बाद शो में अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। अनिल कपूर ने शो में अदनान शेख का स्वागत किया और बताया कि उनके सोशल मीडिया पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलेवर्स हैं। इसके बाद अनिल कपूर अदनान से पूछते हैं कि क्या इस बार फिर से हिस्ट्री रिपीट होगी? इस पर अदनान ने खुद को विनर बताया और कहा कि शो में उनके दुश्मन लवकेश कटारिया हैं।
सामने आया शिवानी का ब्वॉयफ्रेंड

अब आपको शो के बाहर की एक न्यूज बताते हैं, जहां पर एक व्यक्ति, जिनका नाम अमित मिश्रा बताया जा रहा है, उन्होंने दावा किया है कि वो शिवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। उन्होंने कहा 'हमने तीन साल पहले एक साथ काम शुरू किया था। उस समय वो वायरल हुई थी। हमारा कोलैबरेशन हुआ था। धीरे-धीरे दोस्ती हुई, अटैचमेंट हुआ फिर प्यार हुआ और एक-दूसरे को प्रपोज किया। अब मुद्दा ये है कि वो बिग बॉस में जा चुकी है और घर में इस बात से इनकार कर रही है कि वो किसी लड़के को नहीं जानती उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। वो झूठ क्यों बोल रही है, बल्कि उसके घर में मेरे को सब जानते हैं। फिर सबके सामने वो झूठ क्यों बोल रही है। मुझे लगा पहले कि ये सिर्फ एक गेम होगा, लेकिन चीजें अब ओवर लिमिट होती जा रही हैं। ऐसा क्यों कर रही है ये जवाब चाहिए बस।'
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025