Noida: गौतमबुध नगर के विभिन्न ओयो होटल में धड़ल्ले से अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। नोएडा में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार का खेल कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के गांव बहलोलपुर स्थित एक भवन में ओयो शीतला होटल में चल रहा था। पुलिस ने बुधवार रात छापा मारकर छह लड़कियों को मुक्त कराते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवती समेत तीन लोग फरार हो गए हैं।पुलिस को मौके से 11 मोबाइल, 12 हजार रुपये, दो रजिस्टर, 100 विजिटिंग कार्ड मिले हैं। एसीपी प्रथम दीक्षा सिंह ने सेक्टर 63 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
बिहार से नौकरी का लालच देकर लड़कियों का बुलाते थे
जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नरेट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान को सूचना मिली थी कि बहलोलपुर गांव में ओयो होटल शीतल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। यह होटल फरमान व उसका भाई फैयाज चला रहे हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी बिहार से नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने लाते थे और जबरन देह व्यापार करवाते हैं।
लड़कियां सप्लाई करने वाली महिला फरार
सहायक पुलिस आयुक्त दीक्षा सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ राजू ,अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान, मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है। जबकि होटल के भवन मालिक सुरेंद्र यादव व होटल संचालकों को लड़कियां सप्लाई करने वाली रुखसाना और रहमान उर्फ बल्लू भाई फरार हैं। उन्होंने बताया कि मौके से चार नाबालिग लड़कियां बरामद हुई जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष है।
छापेमारी में मिली डायरी, जिसमें कई राज दफन
लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बिहार से नौकरी दिलाने का लालच देकर नोएडा लाया गया था। इसके बाद उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। आरोपी ग्राहकों से एक हजार रुपए से दो हजार रुपए तक वसूलते थे। आरोपी इस कमाई के रुपये आपस में बराबर बांट लेते थे। जब भी किशोरियां या महिलाएं विरोध करती थीं तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। पुलिस को कई कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में भी मिले। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें ग्राहकों की सूची है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025