एक अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर वोटिंग होनी हैं. जिसकी घोषणा हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कर चुके हैं. जिसके नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. वहीं सूत्रों की मानें तो इस बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज चेहरे भी अपनी किस्मत आजमाने को बेताब हैं.
शैलजा और सुरजेवाला दावेदारी मजबूत करने में जुटे
दरअसल कांग्रेस की पूर्व मंत्री और लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला खुद को सीएम की रेस में शामिल मान चुके हैं. इसके लिए दोनों ही नेता अपनी दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश में जुट गए हैं. कुमारी शैलजा तो यहां तक कह चुकी हैं कि अगर आलाकमान चाहेगा तो वो हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं. हालांकि रणदीप सुरजेवाला ने अभी तक खुलकर कुछ नहीं बोला है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि ये राहुल गांधी तय करेंगे कि उनको विधानसभा चुनाव मैदान में उतरना है या नहीं.
सीएम की कुर्सी पर दावेदारी की जंग तेज
आपको बता दें कि हरियाणा में हुड्डा खेमा भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीएम पद के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करता रहता है. जबकि कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी खुद को राज्य में कांग्रेस पार्टी के पहली पंक्ति के नेताओं में शामिल मानते हैं. इस वजह से दोनों ही नेताओं को लगता है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरकर जीत हासिल होने की स्थिति में मुख्यमंत्री की कुर्सी की रेस में उनका नाम भी आगे रह सकता है. इसी वजह से ये दोनों नेता चुनावी मैदान में उतरने को तैयार बताए जा रहे हैं.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025