शिवभक्तों के लिए सावन बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार सावन में पांच सोमवार हैं। पहले सोमवार के योग कई सालों बाद बने थे, तो दूसरे सोमवार क्या खास है। शुभ मुहूर्त कब से कब तक है और किस मंत्र का आपको जप करना चाहिए, चलिए जानते हैं।

सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024 को है। इस दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर बेलपत्र और जल की धारा अर्पित करें। साथ ही घी का दीपक जलाकर महादेव के मंत्रों का जाप करें। माना जाता है कि जो भी सावन के सोमवार का व्रत करता है, उसे समस्त सुख मिलते हैं।
दूसरा सावन सोमवार 2024 मुहूर्त
शिव पूजा का मंत्र
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।
दूसरे सावन सोमवार का उपाय
जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है वो सावन के दूसरे सोमवार पर शनि देव को काले तिल और अपराजिता का फूल अर्पित करें। मान्यता है इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025