सावन के पावन महीने की शुरूआत होने वाली है। सावन 22 जुलाई से शुरू और 19 अगस्त को सावन खत्म होगा। इस बार के सावन में 5 सोमवार है और साथ ही 72 साल बाद शुभ संयोग भी बने रहे हैं।
पहले सोमवार बन रहा राजयोग
इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और सावन का पावन महीना खत्म भी सोमवार के दिन हो रहा है। इसके साथ ही पहले सावन सोमवार को प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति की बात करें, तो कई राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है। सावन के दौरान शुक्रादित्य, बुधादित्य, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, शश योग जैसे राजयोग भी बन रहे हैं।
सावन पर इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष- सावन महीना यूं तो सभी राशियों के लिए बड़ा ही शुभ होता है। लेकिन इस बार तीन राशियों के लिए ये सावन बड़ा ही शुभ रहने वाला है। इसमें पहली राशि है मेष। सावन महीना मेष राशि के काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है, साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। परिवार के बीच चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। इस राशि के जातकों को शिव जी की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यस्थल में भी आपका ये माह अच्छा बीतने वाला है।
सिंह राशि- सावन महीना सिंह राशि वालों के लिए भी काफी अच्छा जाने वाला है। सिंह राशि वाले लोगों के लिए सावन जीवन में खुशियां ही खुशियां लाने वाला है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति या फिर अप्रैजल हो सकता है। बिजनेस में अपार सफलता के योग बन रहे हैं। नया वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
मकर राशि- सवान महीने की कृपा मकर राशि पर भी खूब बरसेगी। मकर राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ हर अटका हुआ काम पूरा होगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ किस धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। भौतिक सुखों का प्राप्ति होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025