सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर खबरे आ रही थीं। जिसपर अब सानिया मिर्जा के पिता ने जवाब दिया है। खबरे थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन अब सानिया मिर्जा के पिता ने साफ-तौर पर कह दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, बल्कि उनकी बेटी सानिया तो उनसे कभी मिली भी नहीं हैं।
सानिया मिर्जा के पिता ने कहा बस कुछ बकवास है
सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी की खबरों पर, सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को बकवास बताया है। इमरान मिर्ज़ा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है। ये सब बकवास है। सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं।
वायरल हो रही फोटोशॉप की हुई तस्वीर
सोशल मीडिया सानिया मिर्जा और मोहम्मद की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जोकि असल में सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है। जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे। मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है। आपको बता दें, सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो हज यात्रा पर जा रही हैं। सानिया का कहना था कि उनसे जो भी बुरे कर्म हुए होंगे, अल्लाह उन्हें जरूर माफ करेगा। वो आध्यात्म के सफर पर निकल पड़ी हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025