तेज बारिश से दिल्ली के बाद नोएडा में बड़ा हादसा, जिम में एक्सरसाइज करते वक़्त गिरी छत, बाल-बाल बची जानें, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक जिम की छत गिर गई. इस दौरान जिम के अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. वहीं शाम का समय होने के कारण जिम के अंदर कम लोग ही मौजूद थे. फिलहाल स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. साथ ही जिम के अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

दो घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
दरअसल ग्रेटर नोएडा में शाम के समय तेज बारिश हो रही थी. इस दौरान सड़कें भी पानी से लबालब थीं. अनुमान लगाया जा रहा है कि लगातार पानी बरसने के कारण सीलन की वजह से छत गिरी है. वहीं शाम का समय होने के कारण जिम में कम ही लोग मौजूद थे. फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. वहीं दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

By Super Admin | July 31, 2024 | 0 Comments