नोएडा: रोडरेज की घटना आए दिन सड़कों पर देखने को मिल जाती हैं। ताजा मामला सेक्टर-113 थाना क्षेत्र का है। जहां दो गाड़ियों के बीच मामूली भिड़ंत होने पर एक युवक ने दूसरे युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि गनीमत रही कि जिस युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई, वो दूसरे युवक के बोनट पर आ गया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अर्जुन यादव जो सेक्टर-122 पर्थला चौक की तरफ से आ रहा था, वहीं दूसरी ओर से उसी रोड़ पर गाजियाबाद के विजयनगर के रहने वाले प्रवेश कश्यप भी आ रहे थे। इसी दौरान दोनों कार के बीच में हल्की सी भिड़ंत हो गई। जिसे लेकर दोनों के बीच में कुछ कहासुनी भी हो गई। जिसके बाद अर्जुन यादव ने प्रवेश कश्यप पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
बाल-बाल बचा युवक
गनीमत रही कि कार प्रवेश कश्यप पर नहीं चढ़ी, लेकिन वो अर्जुन यादव के कार की बोनट पर आ गया। कार पर प्रवेश के आने के बाद अर्जुन ने सैकड़ों मीटर तक उसे बोनट पर ही घसीटता ले गया। हालांकि लोगों के आवाज लगाने और शोर शराबे के बाद अर्जुन उसे वहीं गिराकर फरार हो गया।
पुलिस ने की कार्रवाई
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद तुरंत कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने आरोपी अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी कार जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया जानलेवा हमला करने के आरोप में कार को सीजकर डीएल और आरसी निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट आगे भेज दी गई है।
GREATER NOIDA: दो गाड़ियों में मामूली टक्कर के बाद रोडरेज की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां दबंगों ने पहले एक युवक का उसके घर तक पीछा किया, फिर धारदार हथियार से पूरे घर पर हमला बोल दिया। मारपीट की इस वारदात में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बीच बचाव कर रही महिला भी घायल हो गई।

कैसे हुई पूरी घटना?
ग्रेटर नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सतवीर की कार की दबंगों की कार से मामूली टक्कर हो गई थी। जिसके बाद दबंगों ने सतवीर पर हमला बोल दिया। किसी तरह से सतवीर वहां से भागकर अपने घर पहुंचे लेकिन दबंगों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर दबंग सतवीर के घर पहुंचे और उनके घर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें सतवीर और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं बीच बचाव कर रही महिला भी इस हमले में घायल हो गई।
एक आरोपी गिरफ्तार
वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर कासना थाना पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के पहले से परिचित हैं। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025